नवागंतुक अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने संभाला पदभार, बताई प्राथमिकताएं

*जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करायेंगे : अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार*

 

*ललितपुर*। 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी दिनेश कुमार ने सोमवार को जनपद के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के रूप में कलैक्ट्रेट सभागार में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया और जिले के विकास के लिए अपनी प्राथमिकताएं बतायीं। पदभार ग्रहण करते हुए उन्होंने बताया कि वे इससे पूर्व जनपद अयोध्या, बस्ती, कुशीनगर में उप जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत रहे, हापुड़ में विकास प्राधिकरण में अपनी सेवाएं दीं हैं, इसके उपरान्त नोयडा, आगरा, जालौन में सिटी मजिस्ट्रेट और गाजीपुर में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 से स्थानान्तरण होकर ललितपुर में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 क पद पर आज 18.05.2026 की पूर्वाह्न में योगदान कर लिया है। उन्होंने बताया कि वे 2001 से 2014 तक लखनऊ सचिवालय में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि वे जनता की समस्याओं को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करायेंगे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य