थाना बार पुलिस, स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा कूट रचित दस्तावेज बनाकर आपराधिक षड़यंत्र के तहत शादी कराकर धोखाधड़ी करते हुए परिवारीजन को नशीला पदार्थ खिलाकर, ज्वैलरी/रूपये को चोरी कर भाग जाने वाली दुल्हन व उसके गिरोह के वांछित अन्तर्जनपदीय 08 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

अभियुक्तगण के कब्जे से (6730 रु0 नकद, 01 करदनी, 02 जोडी बिछिया, 01 जोडी पायल व 1 टिक्का सफेद धातु, मंगल सूत्र लाल मणिया सहित, 01 लाकेट बडा, 04 अदद छोटे लाकेट, 08 अदद मूंगे पीली धातु तथा 07 अदद मोबाइल फोन (5 अदद स्मार्ट फोन व 02 अदद व कीपैड फोन (कुल अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रूपये) को किया बरामद ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, ललितपुर श्री मो० मुश्ताक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर श्री कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी तालबेहट श्री आशीष मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बार पुलिस व स्वाट सर्विलांस की संयुक्त द्वारा थाना बार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 106/2026 धारा 61 (2)/305(A)/123/318/317(2)/319 (2) BNS में वांछित अभियुक्तगण 1. उदयभान 2. श्रीमती पूजा 3. विजय कुमार 4-बजैन्ती देवी 5. बन्दना 6. आरती 7- किरण पाल 8. दिनेश कुमार को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से (6730 रु0 नकद, 01 करदनी, 02 जोडी बिछिया, 01 जोडी पायल व 1 टिक्का सफेद धातु, मंगल सूत्र लाल मणिया सहित, 01 लाकेट बडा, 04 अदद छोटे लाकेट, 08 अदद मूंगे पीली धातु तथा 07 अदद मोबाइल फोन (5 अदद स्मार्ट फोन व 02 अदद व कीपैड फोन (कुल अनुमानित कीमत करीब 05 लाख रूपये) को बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण- अभियुक्ता रागिनी द्वारा साथी अभियुक्तगण के साथ षणयंत्र करके वादी व उसके परिजनो को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से जेवरात तथा नगद धनराशि चोरी कर लेने के सम्बन्ध में वादी मुकदमा द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था।
उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी तालबेहट के नेतृत्व में 03 पुलिस टीमे गठित की गयी थी तथा स्वाट सर्विलांस टीम ललितपुर को भी लगाया गया था। गठित टीमों द्वारा सीसीटीवी कैमरो से प्राप्त फुटेज, सर्विलांस (टैक्नीकली/मैनुअली) के आधार पर 08 नफर अभियुक्तगण को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगण ने पूछने पर बताया कि साहब हम लोगो का एक संगठित गिरोह है। हम लोग ऐसे लोगो को टारगेट करते हैं, जिनकी शादी नही हो रही होती है। इसके बाद उन लोगो को अपनी बातों में फंसाकर उनकी शादी अपने ही गिरोह की लड़कियों से करा देते हैं और फिर प्लान के तहत शादी के बाद मौका पाकर हमारे गिरोह की लड़कियां/महिलायें खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर घर वालो को खिला देती है जिससे वह बेहोश हो जाते हैं उसके बाद शादी की ज्वैलरी/रूपये आदि को चोरी करके हम लोगो के साथ भाग जाते हैं। चोरी किये गये ज्वैलरी व नगदी को हम लोग आपस में बांट लेते हैं।
आज से करीब एक माह पूर्व हमारे गिरोह के सदस्य साहब सिंह उपरोक्त को इस बात की जानकारी हुई थी कि जनपद ललितपुर के थाना बार निवासी रहीश लोधी की शादी नही हो रही है और वह शादी करना चाहता है। साहब सिंह उपरोक्त ने यह4:59
X
82%
3 of 4
5G
बात हम सब लोगो को बताई थी तो हम लोगो ने एक आपराधिक षड्यंत्र के तहत अपनी प्लानिंग के अनुसार साहब सिंह ने रहीश उपरोक्त से शादी के सम्बन्ध में बात चीत करना शुरू की थी कि एक हमारे जान पहचान के व्यक्ति हैं जो कई लोगो की शादी करा चुके हैं यदि आप चाहो तो आपकी शादी कराने की बात उनसे कर लें, जिसके लिये रहीश उपरोक्त तैयार हो गया था। रहीश उपरोक्त की मुलाकात बजैन्ती देवी से करायी गयी जिसने बताया कि उसकी जान पहचान की रागिनी नाम की लड़की है जिसे रहीश को दिखाया गया था और रहीश शादी के लिये तैयार हो गया था।
दिनांक 11/05/2026 को रहीश अपने परिवारी जनो के साथ ललितपुर कचहरी में आया था तथा हम लोग भी पूजा/रागिनी को लेकर वहा पहुंच गये थे। हम लोगो ने अपनी योजना के अनुरूप पूजा का नाम रहीश व उसके घरवालो को रागनी बताया था तथा रागनी नाम की एक लडकी का फर्जी आधारकार्ड शादी के समय पहचान पत्र के रूप में कचहरी में लगाया था तथा स्टाम्प पेपर पर दोनो लोगो ने हस्ताक्षर करके शादी की थी और रहीश पूजा/रागिनी को अपने साथ लेकर अपने गांव मरौली थाना बार चला गया था तथा हम लोग ललितपुर में ही रहकर रागिनी के भागने का इन्तजार करने लगे थे। दिनांक 13/14.05.2026 की रात को रागिनी उपरोक्त ने परिवार के सदस्यो को रात्रि के भोजन में पहले से अपने साथ लिये हुए नशीला पदार्थ तैयार किये गये खाने में मिलाकर खिला दिया था, जिसके कारण सब लोग बेहोश हो गये थे। पूजा/रागिनी उपरोक्त ने सभी ज्वैलरी का सामान व नगदी रुपये की चोरी करके घर के बाहर आ गयी थी, जिसको लेकर हम लोग ललितपुर आ गये थे। उसके बाद हम लोगो ने चोरी की गयी ज्वैलरी व रूपयो को आपस में बांट लिया था और यहां से भागने की फिराक में थे कि आप लोगो ने हमे पकड़ लिया। साहब हम लोग इससे पहले भी इस तरीके की घटना कारित कर चुके हैं। साहब हमसे गलती हो गयी हमे मांफ कर दीजिये।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-
1. उदयभान पुत्र जाहार लोधी उम्र करीब 38 वर्ष नि० ननौरा थाना जखौरा जनपद ललितपुर।
2. श्रीमती पूजा गौतम पत्नी विजय उम्र करीब 36 वर्ष नि० राजापुर बीधन थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़।
3. विजय कुमार पुत्र राम खिलावन उम्र करीब 34 वर्ष नि० राजापुरा थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़।
4-बजैन्ती देवी पत्नी स्व० सूर्य प्रताप उम्र करीब 55 वर्ष नि० रोप सहिजन कलना थाना रोबर्टसगंज जनपद सोनभद्र।
5. बन्दना पुत्री स्वर्गीय सूर्य प्रताप उम्र करीब 26 वर्ष नि० रोप सहिजन कलना थाना रोबर्टसगंज जनपद सोनभद्र।
6. आरती पुत्री स्वर्गीय सूर्य प्रताप उम्र करीब 23 वर्ष नि० रोप सहिजन कलना थाना रोबर्टसगंज जनपद सोनभद्र।
7- किरण पाल पुत्री रामबहल पाल उम्म्र करीब 26 वर्ष नि0 ग्राम चौरे बेहरा जनपद जौनपुर।
8. दिनेश कुमार पुत्र जगन्नाथ उम्र करीब 38 वर्ष निवासी राजापुर बीघन थाना महेश गंज जनपद प्रताप गढ़।
बरामदगी का विवरण-
1. बरामद माल कुल 6730 रु0
2. 01 करदनी सफेद धातु वजन 140 ग्राम 800 मि०ग्रा०
3. 02 जोडी बिछिया सफेद धातु वजन 5 ग्राम 500 मि0ग्रा0
4. 01 जोडी पायल सफेद धातु 161 ग्राम
5. मंगल सूत्र लाल मणिया सहित 20 ग्राम 160 मि०ग्रा०
6. 1 टिक्का सफेद धातु 01 ग्राम 800 मि०ग्रा०
7. एक लाकेट बडा पीली धातु वजन 02 ग्राम
8. छोटा लाकेट (04 अदद) पीली धातु वजन 04 ग्राम
9. 08 अदद मूगे पीली धातु वजन करीब 1200 मि०ग्रा०
10. 07 अदद मोबाइल फोन (5 स्मार्ट फोन व 02 अदद व कीपैड फोन)
(कुल अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रूपये ।)
अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त उदयभान-
1- मु0अ0सं0 147/2012 धारा 379 भादवि थाना बमोरकला जिला शिवपुरी म०प्र० ।
2- मु0अ0सं0 106/2026 धारा 61 (2)/305(A)/123/318/317(2)/319(2) BNS थाना बार जनपद ललितपुर।
अभियुक्ता वन्दना –
1. मु0अ0सं0 43/2023 धारा 147/323/420/504/506 भादवि थाना अहरौरा जिला मिर्जापुर।
2. मु0अ0सं0 229/2025 धारा 189 (2)/316(2)/318 (4) बीएनएस थाना धरियावढ़ जिला प्रतापगढ़।
3. मु0अ0सं0 106/2026 धारा 61 (2)/305 (A)/123/318/317(2)/319 (2) BNS थाना बार जनपद ललितपुर।
अभियुक्ता बैजन्ती देवी –
1. मु0अ0सं0 43/2023 धारा 147/323/420/504/506 भादवि थाना अहरौरा जिला मिर्जापुर।
2. मु0अ0सं0 229/2025 धारा 189 (2)/316(2)/318 (4) बीएनएस थाना धरियावढ़ जिला प्रतापगढ़।
3. मु0अ0सं0 259/2021 धारा 120बी/406/420 भादवि थाना सोजनसिटी जिला पाली राजस्थान।
4. मु0अ0सं0 106/2026 धारा 61 (2)/305 (A)/123/318/317(2)/319 (2) BNS थाना बार जनपद ललितपुर।
अभियुक्ता किरण पाल –
1. मु0अ0सं0 43/2023 धारा 147/323/420/504/506 भादवि थाना अहरौरा जिला मिर्जापुर।
2. मु0अ0सं0 106/2026 धारा 61 (2)/305(A)/123/318/317(2)/319(2) BNS थाना बार जनपद ललितपुर।
गिरफ्तारी का दिनांक — 19.05.2026
गिरफ्तार करने वाली टीम –
1. श्री रमेश चन्द्र मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना बार, जनपद ललितपुर मय टीम।
2.उ0नि0 श्री अतुल तिवारी, प्रभारी स्वाट, जनपद ललितपुर मय टीम।
3.उ0नि0 श्री अरूण पवार, प्रभारी सर्विलांस, जनपद ललितपुर मय टीम।








