ललितपुर सदर विधायक राम रतन कुशवाहा ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

ललितपुर। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा द्वारा जनपद में विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं एवं लगातार प्राप्त हो रही जन शिकायतों के दृष्टिगत विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही विद्युत कटौती, लो-वोल्टेज, जर्जर तारों एवं ट्रांसफार्मरों की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई।

सदर विधायक ने विद्युत अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनमानस को निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े और सभी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के दौरान विधायक ने अधिकारियों के पेंच कसते हुए निर्देशित किया कि जनपद में विद्युत संबंधी सभी प्रमुख समस्याओं का 24 घंटे के भीतर निराकरण कर आमजन को राहत प्रदान की जाए। साथ ही खराब ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदलने, विद्युत लाइनों के सुधार एवं शिकायत निस्तारण में लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने कहा कि सरकार जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है तथा विद्युत व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य