ललितपुर अन्नपूर्णा की बैठक में अन्नपूर्णा सेवा संघ के 10 वर्ष पूर्ण होने पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें आदर्श रावत 7007603273 अन्नपूर्णा भोजनशाला प्रभारी, स्वदेश अग्रवाल डब्बू 9415508641 अन्नपूर्णा एंबुलेंस सेवा प्रभारी, दीपक बुखारिया 8299883425 एवं शंशाक एडवोकेट 8948383472 अन्नपूर्णा ऑक्सीजन बैंक प्रभारी, हरिश्चंद्र नामदेव 9839652965 अन्नपूर्णा क्लॉथ बैंक प्रभारी, नरेश गुप्ता 9450036884 अन्नपूर्णा शव वाहन प्रभारी,जगजीत सिंह बॉबी सरदार 7275707192 अन्नपूर्णा मुक्ति रथ प्रभारी एवं श्रीमती सुषमा भगवानदास साध 9198667990 एवं नरेंद्र यादव फौजी 8960459305 अन्नपूर्णा निराश्रित आश्रम प्रभारी के रूप में चयन किया गया। अमित प्रिय जैन अध्यक्ष 9415179318 एवं बी के अग्रवाल संरक्षक 9451935607 के रूप में पुनः सेवारत रहेंगे। जनहित में सभी प्रभारी अपने कार्यभारों को पूरी तरह से संभालेंगे तथा जिसको जिस कार्य के लिए आवश्यकता हो वह संबंधित प्रभारी से मोबाइल पर संपर्क कर सकता है
बैठक में पदाधिकारीयों ने अवगत कराया कि अन्नपूर्णा सेवा संघ ललितपुर के तत्वाधान में दिल्ली की प्रमुख समाजसेवी अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद दिल्ली द्वारा दिनांक 23 मई दिन शनिवार को सुबह 9:00 बजे से एक दिव्यांग कैंप अन्नपूर्णा भोजनशाला हाल जिला अस्पताल परिसर ललितपुर में 64वां विराट दिव्यांग कैम्प 23 मई को श्री समीर व श्रीमति शिल्पी सौंधी, यू. एस. ए. के सहयोग से आयोजित किया जाएगा । इस कैम्प में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग ( हाथ व पैर ), पोलियोग्रस्त बच्चों को कैलिपर्स, ऑर्थोशूज (जूते ) आदि व श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवणयंत्र प्रदान करने हेतु 23 मई को आयोजित कैम्प मे चयन कर नाप लिया जाएगा व दिल्ली स्थित कार्यशाला में बनाकर 7 जून को ललितपुर में उपलब्ध कराया जाएगा। जरूरतमंद दिव्यांगजन समकित जैन मो. 9451333868 व , अमित प्रिय जैन 9415179318 से सम्पर्क कर परिषद द्वारा निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर अपना आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर पंजीकरण करा सकते है

तथा आमजन से अपील की कि अगर आपके निकटवर्ती कोई दिव्यांग हो तो कृपया उसे सूचित कर भेजने का कष्ट करें।
अन्नपूर्णा सेवा संघ द्वारा संचालित सभी योजनाओं के संचालन हेतु लोगों से अपील की गई की।
अन्नपूर्णा भोजनशाला के संचालन में एक दिन में एक समय क के भोजन हेतु ₹7000 देकर आप सहयोग कर सकते हैं।
एंबुलेंस सेवा के संचालन हेतू 21- 21000 के 12 महीने के दानदातार व
अन्नपूर्णा ऑक्सीजन बैंक हेतु 11 -11000 के 12 महीने के दानदाता
अन्नपूर्णा शव वाहन हेतु 11 -11000 के 12 महीने के दानदाता व
अन्नपूर्णा कलाथ बैंक हेतु 5 – 5000 के 12 महीने के दानदाता व
अन्नपूर्णा मुक्ति रथ हेतु 5 – 5000 के 12 महीने के दान दातारों की आवश्यकता है। आप सभी से अनुरोध है कि इन योजनाओं में जनहित के लिए आप सहयोग करें जो सहयोग करता है उसका नाम बॉर्ड पर प्रतिदिन लिखा जाएगा ।








