● सात दिवसीय कोलोग्राफी शिविर का हुआ शुभारंभ ● दिगम्बर जैन महासमिति चेलना इकाई के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा ग्रीष्मकालीन शिविर-

(ललितपुर) दिगम्बर जैन महासमिति ब्राह्मी

सुंदरी संभाग के अन्तर्गत चेलना इकाई के तत्वावधान में श्री दिगम्बर जैन आदिनाथ मंदिर नईबस्ती में सात दिवसीय कोलोग्राफी शिविर का शुभारम्भ किया गया। शिविर का शुभारंभ संभाग की अध्यक्ष मंजू जैन एवं मंत्री संगीता जैन ने किया।इस दौरान आदिनाथ मंदिर नईबस्ती के प्रबंधक शुभेंदु मोदी,जितेंद्र जैन एवं वन विभाग के अधिकारी अशोक जैन ने आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज के चित्र का अनावरण और आचार्य श्री विद्यासागर पाठशाला की दीदियों ने दीप प्रज्ज्वलन करके मंगलाचरण के साथ शिविर का शुभारंभ किया।इस दौरान चेलना इकाई की अध्यक्ष रश्मि जैन गदयाना ने कहा कि समिति समाज सेवा के कार्यो में सदैव तत्परता से कार्य करती है।शिविर के माध्यम से बच्चों को क्रियात्मक क्षमताओं को विकसित करने में विशेष मदद मिलेगी। शिविर निर्देशक मणि सोनी ने कहा कोलोग्राफी से लेखन के विभिन्न आयामों का विकास होता है।इससे सुंदर हस्तलेखन क्षमता विकसित होती है।इस दौरान अध्यक्ष रश्मि जैन गदयाना,मंत्री मनीषा जैन,कोषाध्यक्ष मेघा सतभैया,सिंधु सिंघई, सरोज जैन,अंजना मयूर,ममता जैन,सारिका सिंघई,ममता जैन, अर्चना जैन,अमिता मोदी,सुनीता सिंघई,कविता जैन,उमा जैन मौजूद रहीं।कार्यक्रम का संचालन मंत्री मनीषा जैन ने किया।कार्यक्रम के समापन पर कोषाध्यक्ष मेघा सतभैया ने आभार व्यक्त किया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य