*प्रतिष्ठा पितामह पंडित गुलाबचंद पुष्प पुरस्कार से डॉक्टर संगीता मेहता इंदौर सम्मानित*

टीकमगढ़ : श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बंधा जी के तत्वाधान में अंतरिक्ष पारसनाथ वाशिम महाराष्ट्र में आयोजित श्री अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन विद्वत् परिषद् का निर्ग्रंथ बोधि शिविर परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज एवं नवाचार्य श्री समय सागर महाराज जी के मंगल आशीर्वाद से पूज्य एलक सिद्धांत सागर महाराज जी के मंगल सानिध्य में संपन्न हुआ।

धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने जानकारी देते हुए बताया

कि यह शिविर में 9 मई से प्रारंभ हुआ है जिसमें निरंतर दिगंबर परंपरा में होने वाले श्वेतांबर परंपरा का उद्भव एवं श्वेतांबर की 15 कल्पनाएं सिद्धांतों का सृजन आदि पर विशेष चर्चा करते हुए श्वेतांबर एवं दिगंबर ग्रंथों का संदर्भ लेकर सभी विद्वानों के ज्ञान को परमार्जित किया।

 

अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन विद्वत् परिषद् के अध्यक्ष डॉ सनत कुमार जी जयपुर, महामंत्री ब्रह्मचारी जिनेश मलैया इंदौर, संरक्षक डॉक्टर नलिन के शास्त्री, डॉक्टर सुदर्शन लाल जी भोपाल सहित कई वरिष्ठ विद्वानों, ब्रह्मचारियों, बहनों ने आयोजित शिविर में विशेष गौरव प्रदान किया। अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन शास्त्री परिषद् के महामंत्री जयकुमार निशांत टीकमगढ़, उपाध्यक्ष पंडित विनोद कुमार जी रजवांस, संयुक्त मंत्री डॉ आशीष जैन सागर सहित कई विद्वानों ने उपस्थित होकर अपना ज्ञान वर्थन किया ।

अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन विद्वत् परिषद् के अधिवेशन में कई प्रस्ताव पारित किए गए एवं 11 पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अवदान के लिए प्रदान किए गए।

संस्कृत विद्या को जन-जन तक पहुंचाने उन्नयन करने एवं साहित्य सृजन करने के लिए एवं संस्कृत साहित्य के माध्यम से साहित्य सृजन के लिए *डॉ संगीता मेहता इंदौर* को यह पुरस्कार स्वर्गीय गुलाब चंद मलैया की पुण्य स्मृति में श्री नेमीचंद ब्रह्मचारी सुरेश भैया ब्रह्मचारी राजेश भैया ब्रह्मचारी जिनेश भैया के द्वारा प्रदान किया गया । सभी विद्वानों ने पुरस्कार के लिए बहुत-बहुत बधाइयां प्रेषित की । श्री सिद्धांत सागर महाराज ने कहा विद्वानों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ स्वाध्याय की ओर प्रेरणा देना चाहिए । उन्होंने कहा जो विद्वान स्वाध्याय के रूप विशेष प्रभावना करेंगे , उनके लिए विशेष रूप से बहुमान किया जाए ।

ब्रह्मचारी दिनेश मलैया ने सभी विद्वानों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को आयोजित होने वाले अगले शिविर में आमंत्रित किया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य