महरौनी, ललितपुर।

कृभको राष्ट्रीय अध्यक्ष वी पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह ने कालपी हादसे में दिवंगत 9 लोगों के परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उनके दुख-दर्द में सहभागिता निभाई। उन्होंने प्रत्येक पीड़ित परिवार के बीच पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
इस दौरान चंद्रपाल यादव ने कहा कि यह हादसा अत्यंत हृदयविदारक एवं झकझोर देने वाली घटना है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के बीच बैठकर उनका दुख-दर्द समझा और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सभी को पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहना चाहिए।
पूर्व सपा महासचिव चंद्रपाल यादव ने पीड़ित परिवारों के साथ आत्मीयता से समय बिताते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर राजेश यादव, नन्ना नायक, गिन्नी राजा बारोन, कालका यादव, वृषभान सिंह यादव, रामकुमार मारोत, बृजेन्द्र यादव, रितेश साहू सहित अनेक सपाई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








