तालबेहट – भारतीय शिक्षण मंडल झांसी विभाग कानपुर प्रान्त का एक दिवसीय परिचायक वर्ग का आयोजन दिनांक 16 एवं 17 मई 2026 को मां शबरी वनवासी छात्रावास टेकरी तालबेहट के परिसर में संपन्न हुआ। वर्ग के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि श्री पंकज नाफडे अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री, अध्यक्षता कर रहे श्री राकेश कुमार सावला समाजसेवी तथा वर्गाधिकारी प्रभाकर उपाध्याय ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का

शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित एवं भारत माता एवं सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण
करके किया ।
संपूर्ण परिचायक वर्ग पांच सत्रों में संपन्न हुआ प्रथम सत्र भारतीय शिक्षा दर्शन और शिक्षा में भारतीयता, द्वितीय सत्र कार्य,कार्यक्रम, गतिविधि कार्य विभाग, तृतीय सत्र छह उत्सव, कार्यकर्ता विकास,कार्य पद्धति मंडल संकल्पना और अध्ययन समूह,चतुर्थ सत्र प्रत्यक्ष मंडल पंचम सत्र मुक्त चर्चा जिज्ञासा समाधान और समापन रहा
प्रत्येक सत्र में मुख्य वक्ताओं ने शिक्षा
के मूल उद्देश्यों के बारे में
बताया ।दैनिक जीवन शैली का मूल्य उद्देश्य की विस्तृत चर्चा की गई। भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय संयुक्तमंत्री
श्री पंकज नाफडे ने बताया कि भौतिक ज्ञान सभी भारतीयों को
सीखना जरूरी है जिससे सभी
स्वयं अपनी जीविका प्राप्त कर सके। आपने भारतीयों को एक मूल मंत्र दिया कि आनंद से रहना है तो सभी को खुश रहना चाहिए ।इस वर्ग में श्री नरेश तलवार जी दिल्ली,श्री शिवम जी कानपुर का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस वर्ग में झांसी विभाग के सभी जिलों से कुल 40 प्रतिभागी सम्मिलित हुए जिन्होंने भारतीय शिक्षण मंडल की रीति नीति,क्रियाविधि ,संगठन आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर मुख्य रूप से झांसी विभाग के संयोजक मनोज कुमार तिवारी, समेत सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








