मां कात्यायनी माता मन्दिर पर कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

ललितपुर : मोहल्ला नेहरू नगर में रेल्वे अस्पताल के पीछे गली नम्बर पांच में स्थित मां कात्यायनी माता मंदिर के पावन स्थान पर मुख्य यजमान श्री मति प्रेमलता – अच्छेलाल के सहयोग से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया कलश यात्रा में सबसे आगे डीजे पर भगवान के बड़े ही मनोरम भक्ति गीत बजते हुये चल रहे थे और डीजे के पीछे-पीछे श्रद्धालु नाचते हुये व अपने अपने हाथों में धर्म ध्वजा लेकर चल रहे थे और उसके पीछे मातायें बहिने अपने सिर पर मंगल कलश रखकर भक्ति गीत गाती चल रही थी कथा के मुख्य यजमान श्री मति प्रेमलता – अच्छेलाल अपने सिर पर श्री मद् भागवत पुराण अपने सिर पर रखकर चल रहे थे कलश यात्रा बड़े ही धूमधाम व गाजे बाजे के साथ डीजे की धुन पर मां कात्यानी माता मन्दिर के पावन स्थान से प्रारंभ होकर वंशीधाम होते हुये,श्री सिंह वाहिनी माता मंदिर पतरुआ धाम होते हुये, नैन्सी गार्डन होते हुये, प्राईमरी पाठशाला स्कूल होते हुये, रेल्वे पुल के पास होते हुये, रेल्वे अस्पताल के पास से होते हुये, हड्डी मील वाले रोड से होते हुये, कलश यात्रा फिर अपने कथा स्थल मां कात्यायनी माता मंदिर पर पहुंची जहां पर श्री वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक श्री प्रशांत कृष्ण जी महाराज ने बड़े ही भक्ति भाव व विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा पुराण की पूजा अर्चना करवाई व बड़े ही भक्ति भाव से संगीतमय श्रीमद् भागवत पुराण की गाजे बाजे के साथ आरती सम्पन्न कराई संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा रोजाना शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक श्री वृंदावन धाम से पधारे कथा वाचक श्री प्रशांत कृष्ण जी महाराज की मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को रसपान करने को मिलेगी प्रथम दिवस की कथा में कथा वाचक श्री प्रशांत कृष्ण जी महाराज ने कहा की भागवत कथा भक्त और भगवान के मिलन का साधन है कथा वह है जिसके सुनने से ही मानव की चिन्तायें समाप्त हो जाये कथावाचक ने यह स्पष्ट किया कि जिसका चिंतन बढ़ता है उसकी ज्ञान कुण्डली जागृत होती है और मनुष्य महान बन जाता है संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य यजमान श्री मति प्रेमलता – अच्छेलाल बने हुये है मां कात्यायनी माता मंदिर को व मन्दिर के प्रांगण को दुल्हन की तरह सजाया गया है। कार्यक्रम में 17 मई को महाभारत कथा,पारिक्षित जन्म,शिव पार्वती विवाह,18 मई को सृष्टि विस्तार वर्णन ध्रुव चरित्र,19 मई को नृसिंह अवतार राम कृष्ण जन्म, 20 मई को बाल लीला गोवर्धन पूजा, 21 मई को महारास रुक्मिणी विवाह, 22 मई को सुदामा चरित्र पारिक्षित मोक्ष कथा विश्राम हवन, 23 मई को गीता पाठ व प्रसाद वितरण किया जायेगा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में ढोलक पर रामकुमार ,पैड पर बब्लू सेन, आरगिन पर रामकिशन कुशवाहा संगत देते हुये श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं मोहल्ला नेहरू नगर, मोहल्ला सिद्धनपुरा,मोहल्ला जुगपुरा के समस्त श्रद्धालुओं से व आस पास के समस्त ग्रामवासियों से अनुरोध किया गया है कि सभी श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में मां कात्यायनी माता मंदिर के पावन स्थान पर आकर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित होकर कथा का रसपान करे और अपने मंगलमय जीवन को सफल बनाये इस अवसर पर भागचन्द,मौन्टू,सौरभ,अंश, हर्ष, वोमित राजा व मोहल्ले के समस्त श्रद्धालु उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य