बिगड़ी हुई विद्युत व्यवस्था के विरोध में बु. वि. सेना ने किया 2 घंटे का मौन सत्याग्रह

जनता के लाखों वोटों से जीते हुए जनप्रतिनिधि शहर की बिगड़ी हुई विद्युत व्यवस्था पर हैं मौन – बु. वि. सेना

 

अघोषित विद्युत कटौती के कारण जनता नारकीय जीवन जीने को विवश :- टीटू कपूर

 

ललितपुर । आज स्थानीय कम्पनी बाग में बु. वि. सेना द्वारा बु. वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में ललितपुर शहर की बिगड़ी हुई विद्युत व्यवस्था के विरोध में 2 घंटे का मौन सत्याग्रह किया । इस दौरान ललितपुर शहर में बिगड़ी हुई विद्युत व्यवस्था पर जनता के लाखों वोटों से जीते हुए जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर गहरा रोष व्यक्त किया गया ।

बु. वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में बार बार होने वाली अघोषित कटौती तथा विद्युत उपकरणों, ट्रान्सफार्मरों और तारों के उचित रखरखाव की कमी के कारण जनता कीड़े मकोड़े की तरह नारकीय जीवन जीने को विवश है। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा तो चिन्ता की बात यह है कि जनता के लाखों वोटों से जीतने वाले जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या के लिए चुप्पी साध रखी है। इन सब बातों से प्रदेश सरकार की साख को बट्टा लग रहा है । इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में पड़ सकता है।

बु.वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने जनप्रतिनिधियों से अपील की है वे जनता के प्रति अपने कर्तव्यों का उचित तरीके से निर्वहन करें। और विद्युत व्यवस्था में सुधार लाने के लिए उच्च अधिकारियों को निर्देशित करें।

सत्याग्रह के दौरान अमरसिंह बुन्देला,फईम शबनम, खुशाल बरार,संजू राजा,भैयन कुशवाहा, नन्दराम कुशवाहा, सुरेश झा, कामता प्रसाद भट्ट, बलराम चौहान,सुजीत धानुक,प्रमोद धानुक, आशाराम नगेले, रामप्रकाश झा, कदीर खां, टिंकू सोनी,पंकज रैकवार, हरदेव पटेल,रामू साहू,ऊदल सिंह,सतीष अहिरवार, रामराजा, राजेन्द्र,पवन झा आदि मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य