*आज का दिन कोलकाता जैन समाज के लिये बहुत ही ऐतिहासिक था आज हमारे वर्तमान चौबीसी के २३वे तीर्थंकर १००८ श्री पार्श्वनाथ भगवान कि सवा ग्यारह फुट की खड़गाशन प्रतिमा*

*पुरषोत्तम नागर (गंगासागर) पश्चिम बंगाल में स्थापित कि गई*
*यह भव्य और अत्यंत मनोहारी प्रतिमा जी जयपुर से कोलकाता लाई गयी है प्रतिमा जी को गंगासागर में स्थापित करने से पहले अवलोकन हेतु कोलकाता के कई मंदिर जी के पास रखा गया था*
*आज के स्थापना दिवस के अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजकुमार सेठी उनकी धर्मपत्नी ज्ञनादेवी सेठी,पुत्र अभिषेक सेठी एवं परिचित सेठी और पुत्री अनामिका जैन के अलावा प्रचार मंत्री श्री विजय सरावगी पंचेत कोट के महामंत्री श्री विनीत पाटनी और महासभा के संरक्षक नरेश पाटनी ,अजीत पाटनी जी एवं गंगासागर का सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे*
*प्रतिमा स्थापना का संपूर्ण कार्य पंडित श्री मुन्ना लाल जी शास्त्री ग्वालियर के द्वारा किया गया*
*आचार्य गुरुदेव १०८ बासुनंदी जी मुनिराज संसंघ ने इस प्रतिमा का अवलोकन किया दुर्गापुर – बर्धमान के बीच में किया था एवं स्वास्तिक भी बनाया इस प्रतिमा का पंच कल्याणक २०२६ नवंबर में होने की संभावना है*








