अखंड ब्राह्मण महासभा ने शोकाकुल परिवारों को बंधाया ढांढस, हर संभव सहायता का दिया भरोसा

महरौनी,ललितपुर।

अखंड ब्राह्मण महासभा संगठन के पदाधिकारियों ने महरौनी ब्लॉक इकाई के तत्वावधान में अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की सड़क दुर्घटना में मृत हुए लोगों के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। संगठन के प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हालचाल जाना तथा दुख की इस घड़ी में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

पदाधिकारियों ने कहा कि अखंड ब्राह्मण महासभा सदैव समाज के साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने मृतकों के परिजनों के दुख को साझा करते हुए शीघ्र सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही।

इस दौरान संगठन प्रमुख झांसी पं. मंजुल पुरोहित, अरविंद तिवारी खैलार, प्रसून तिवारी (बुंदेलखंड सह संयोजक), राहुल शर्मा (जिला मंत्री झांसी), दीपक नायक (बुंदेलखंड प्रभारी), सुरेंद्र तिवारी (जिला अध्यक्ष ललितपुर), संजू पटेरिया (बुंदेलखंड मंडल सचिव), रोहित रिछारिया (मंडल मीडिया प्रभारी झांसी), मौसम नायक (जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ), श्रीमती रितु शर्मा (जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ), जितेंद्र तिवारी (जिला प्रभारी), विजय नायक (जिला महामंत्री), सौरभ कौशिक (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सानू पाठक (जिला उपाध्यक्ष), प्रमोद कांकर (नगर अध्यक्ष), सोनू चौबे (युवा प्रकोष्ठ), लक्ष्मी पटेरिया एवं रामबाबू दुबे (मंडल सचिव), हेमंत द्विवेदी, राहुल शुक्ला (ब्लॉक अध्यक्ष महरौनी), सुनील विदुआ (ब्लॉक प्रभारी), बृजेश भोड़ेले (ब्लॉक कोषाध्यक्ष), आयुष रिछारिया व सुडेले जी (ब्लॉक उपाध्यक्ष), मयंक पटेरिया (ब्लॉक महामंत्री), रजनीश रिछारिया (संगठन मंत्री), अनिल तिवारी, सौरभ दुबे (ब्लॉक अध्यक्ष मड़ावरा), रंजीत नायक (नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष), विवेक तिवारी (नगर कोषाध्यक्ष), अजय पांडेय (नगर महामंत्री), शिव शंकर तिवारी, संतोष मिश्रा, रामकुमार बरोटिया सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य