ललितपुर : जवाहर नवोदय विधालय दैलवारा के 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें साक्षी शर्मा ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विधालय में टाप किया गत दिवस सीबीएसई का रिजल्ट घोषित किया गया जिसमें जवाहर नवोदय दैलवारा की 12 वीं की छात्रा साक्षी शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये विधालय में 93.2% सार्वाधिक अंक अर्जित किये है पिता देवेन्द्र कुमार शर्मा ने बेटी को मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई व शुभकामनायें दी और परिश्रम, अनुशासन व समर्पण की कामना करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की उनके शानदार एवं सराहनीय प्रदर्शन व आगामी जीवन के लिये शुभकामनायें प्रेषित की गई यह सफलता बेटी की मेहनत,अभिभावकों का सहयोग व शिक्षको के मार्गदर्शन का प्रतिफल है विधार्थी इसी तरह मेहनत करके अपने विधालय व अपने अभिवावकों का नाम रोशन करते रहें इस दौरान साक्षी शर्मा के अन्य परिजन भी साथ रहे ।









