*जिले में कल से चलेगा भूमि पैमाइश अभियान, जिलाधिकारी प्रतिदिन करेंगे समीक्षा*

*कर-करेत्तर व राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने प्रवर्तन में प्रगति बढ़ाने के दिये निर्देश*

 

*5 वर्षों से लंबित राजस्व वाद व 1 वर्ष से अधिक लंबित धारा 34 के वादों को जल्द से जल्द निस्तारित कराने के उप जिलाधिकारियों को दिये निर्देश*

 

*अधीनस्त अधिकारियों व कर्मचारियों का स्वगणना कार्य पूर्ण कराने हेतु विभागाध्यक्षों को दी जिम्मेदारी*

 

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने शुक्रवार को कलैक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा बैठक करते हुए सभी सम्बंधित विभागों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये।

*जिलाधिकारी ने विगत 5 वर्षों से लंबित राजस्व वादों की समीक्षा करते हुए सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जल्द से जल्द इन वादों का निस्तारण कराया जाए, साथ ही अगली बैठक में धारा 34 के अंतर्गत 1 वर्ष से अधिक लंबित वाद दिखे तो सम्बंधित तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि कल से ही जनपद में लेखपालों के माध्यम से अभियान चलाकर पैमाइश का कार्य कराया जाए, कल से प्रतिदिन इसकी समीक्षा की जाएगी।*

भू-राजस्व की वसूली में स्थिति संतोषजन न होने पर जिलाधिकारी ने तहसीलदारों को व्यक्तिगत रुचि लेकर प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये और कहा कि अगली बैठक में भू-राजस्व की तहसीलवार रिपोर्ट लेकर आयें। नगर विकास की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वकर में तेजी के साथ कार्य करते हुए प्रगति बढ़ायें।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों व उपस्थित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की स्वगणना पूर्ण कराते हुए अवगत करायें और क्षेत्र में भी प्रचार-प्रसार करायें। मौके पर उप जिलाधिकारी सदर द्वारा स्वगणना से सम्बंधित व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक, समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य