*महरौनी।* अखंड ब्राह्मण महासभा संगठन के पदाधिकारियों ने महरौनी ब्लॉक के पदाधिकारियों के तत्वाधान में अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं के मृतक परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की।

संगठन के पदाधिकारियों ने सभी मृतक परिवारों से मिलकर उनका हालचाल जाना और ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में आप सभी के साथ खड़ा है और आगे भी हर संभव मदद करेगा।
कार्यक्रम में महरौनी ब्लॉक के पदाधिकारियों ने सहयोग किया। इस दौरान स्थानीय गणमान्य नागरिक, ग्रामीण और संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पदाधिकारियों ने अपने स्तर से सहायता करने कि बात कही, और कहा कि जितना भी हो सकेगा हर संभव मदद कि जायेगी अखण्ड ब्राह्मण महा सभा संगठन कि तरफ से।
मृतकों के परिजनों से मिलकर उनके दुखों को समझा और हर संभव सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने के बारे में दिया आश्वासन।
इस मौके पर पं मंजुल पुरोहित संगठन प्रमुख झांसी, अरविंद तिवारी ख़ैलार, प्रसून तिवारी बुंदेलखंड सहयोजक, राहुल शर्मा जिला मंत्री झांसी, दीपक नायक बुंदेलखंड प्रभारी, सुरेंद्र तिवारी जिला अध्यक्ष ललितपुर, संजू पटेरिया बुंदेलखंड मंडल सचिव, रोहित रिछारिया मंडल मीडिया प्रभारी झांसी, मौसम नायक जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, श्रीमती रितु शर्मा जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, जितेंद्र तिवारी जिला प्रभारी, विजय नायक जिला महामंत्री, सौरभ कौशिक जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सानू पाठक जिला उपाध्यक्ष, प्रमोद कांकर नगर अध्यक्ष, सोनू चौबे युवा प्रकोष्ठ, लक्ष्मी पटेरिया मंडल सचिव, रामबाबू दुबे मंडल सचिव, हेमंत द्विवेदी, राहुल शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष महरौनी, सुनील विदुआ ब्लॉक प्रभारी, बृजेश भोड़ेले ब्लॉक कोषाध्यक्ष, आयुष रिछारिया ब्लॉक उपाध्यक्ष, सुडेले जी ब्लॉक उपाध्यक्ष, मयंक पटेरिया ब्लॉक महामंत्री, रजनीश रिछारिया संगठन मंत्री, अनिल तिवारी,सौरभ दुबे ब्लॉक अध्यक्ष मड़ावरा, रंजीत नायक नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विवेक तिवारी नगर कोषाध्यक्ष, अजय पांडेय नगर महामंत्री, शिव शंकरतिवारी ,संतोष मिश्रा, रामकुमार बरोटिया, आदि उपस्थित रहे








