महरौनी (ललितपुर)।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई महरौनी द्वारा जनपद जालौन के कालपी में हुए भीषण सड़क हादसे में दिवंगत हुए सभी 9 लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आदिनाथ लाइब्रेरी, महरौनी में किया गया, जहां परिषद कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम में प्रवासी के रूप में विभाग संगठन मंत्री हरिओम जायसवाल उपस्थित रहे। उनके साथ नगर अध्यक्ष प्रखर खरे, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेरिया, नगर मंत्री ओमकार सिंह, अभय त्रिपाठी, लकी बुंदेला, शिवांक पाठक, राणा राजा, अमित साहू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर परिषद पदाधिकारियों ने हादसे को अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदय विदारक बताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकाकुल परिवारों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव समाज के सुख-दुख में सहभागी रही है और आगे भी मानवीय संवेदनाओं के साथ समाज सेवा करती रहेगी।








