(ललितपुर) उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (सम्बद्ध- अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली) के जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह से मुलाकात कर उन्होंने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं चयन वेतनमान,जिला समन्वयकों द्वारा विद्यालयों

के किए जा रहे अनुश्रवण एवं डीएलएड परीक्षा में ड् यूटी ज्वाइन न करने वाले 40 अध्यापकों का वेतन अवरुद्ध करने के आदेश के संदर्भ में बीएसए महोदय को अवगत कराते हुए उन्होंने बताया कि अधिकांश शिक्षकों की भारत की जनगणना -2027 में ड् यूटी लगी होने के कारण एवं गांव में ग्रामीणों को स्वगणना का आनलाइन कार्य कराने के कारण शिक्षकों ने डीएलएड परीक्षा की ड् यूटी ज्वाइन नहीं कर पायी हैं।इस संदर्भ में बीएसए महोदय ने तुरंत संज्ञान में लिया और संगठन को आश्वासन दिया कि किसी भी शिक्षक की वेतन बंद नहीं होगी।संगठन ने बीएसए का आभार व्यक्त किया।इस दौरान ऋण समिति के डायरेक्टर परशुराम निरंजन,ब्लॉक अध्यक्ष मडावरा राजीव गुप्ता,ब्लॉक बार अध्यक्ष ब्रजेश चौरसिया,ब्लॉक बिरधा मंत्री गौरीशंकर सेन,धर्मेंद्र जैन,ब्लॉक जखौरा के प्रचार मंत्री अमित जैन,ब्लॉक मडावरा मीडिया प्रभारी अंतिम जैन,ब्लॉक बार मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र जैन,कल्याण सिंह,सतीश जैन,असीम जैन मौजूद रहे।








