संस्कारों से सजेगा भविष्य : महरौनी में ‘जिन देशना’ संस्कार शिविर शुरू

महरौनी,ललितपुर।

नगर के ललितपुर रोड स्थित दिगंबर जैन महावीर पंच बालयति जिनालय में छह दिवसीय द्वितीय ‘जिन देशना’ बाल एवं युवा संस्कार शिविर का शुभारंभ धार्मिक वातावरण में हुआ। शिविर का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में जैन धर्म, नैतिक मूल्यों और संस्कारित जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसकी मंगल विधि प्रतिष्ठाचार्य पं. राजेंद्र कुमार जैन ने संपन्न कराई। मंगलाचरण के बाद जैन समाज के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने सामूहिक रूप से शिविर का उद्घाटन किया। अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्र भेंटकर किया गया तथा शिविर किट का विमोचन भी हुआ।

शिविर में बच्चों और युवाओं को धार्मिक शिक्षा, आदर्श जीवन शैली एवं नैतिक संस्कारों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। युवा एवं प्रौढ़ वर्ग के लिए समयसार जी पर चर्चा और ‘नाटक समयसार’ का अध्ययन आयोजित किया जा रहा है, जबकि बाल कक्षाएं विशेषज्ञों द्वारा संचालित की जा रही हैं।

आयोजकों के अनुसार प्रतिदिन प्रतियोगिताएं एवं गतिविधियां आयोजित होंगी तथा समापन पर प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, अभिभावक, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य