यातायात पुलिस ललितपुर द्वारा बिना नंबर प्लेट/फॉल्टी नंबर प्लेट, बिना हेलमेट, ड्रिंक & ड्राइव के विरुद्ध चलाया गया अभियान ।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान – 173 का किया गया चालान

 

ललितपुर पुलिस अधीक्षक ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस ललितपुर द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों/तिराहों पर सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों एवं आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से जानकारी दी गई :-

1-दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।

2-दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर वाहन न चलायें।

3-बिना नंबर प्लेट अथवा फॉल्टी नंबर प्लेट वाले वाहन का प्रयोग न करें।

4-नशे की हालत में वाहन न चलायें।

5-वाहन को ओवर स्पीड में न चलायें।

6-सड़क पर सदैव अपनी बायीं दिशा में चलें।

7-वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।

8-चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।

9-वाहनों में ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें।

10-नाबालिगों को वाहन न चलाने दें।

11-सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता कर “राहवीर” बनें।

प्रवर्तन संबंधी कार्यवाही—-

यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है

1-हेलमेट का प्रयोग न करने पर चालान – 59

2-तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने पर चालान – 17

3-सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर चालान – 05

4-खतरनाक ड्राइविंग पर चालान – 03

5-वाहन बीमा न होने पर चालान – 09

6-वाहन फिटनेस न होने पर चालान – 03

7-बिना नंबर प्लेट/फॉल्टी नंबर प्लेट पर चालान – 27

8-ड्रिंक एंड ड्राइव में चालान – 03

9-माल वाहक वाहनों में सवारी बैठाने पर चालान – 03

10-क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर चालान – 07

11-अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान – 37

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य