भीषण गर्मी के मौसम में बेतहाशा बिजली कटौती ने लोगों का जीना दूभर किया : बु. वि. सेना = बुन्देलखण्ड विकास सेना ने दी उग्र आंदोलन छेड़ने की चेतावनी =

ललितपुर । आज स्थानीय कंपनी बाग में बुन्देलखण्ड विकास सेना की एक आवश्यक बैठक बु. वि.सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में आहूत की गई । बैठक में ललितपुर शहर में भीषण गर्मी के मौसम में विद्युत विभाग की अकर्मणता के कारण बार बार होने वाली कटौती को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई ।

बुन्देलखण्ड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने जिला प्रशासन से मांग की कि ललितपुर जनपद में ऊपर से तो बिजली भरपूर आ रही है परन्तु स्थानीय विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण जनपद और शहरवासियों को पूरी तरह बिजली नहीं मिल पा रही है । उपखण्ड अधिकारी और जे ई की अकर्मणयता के चलते बिजली तारों और ट्रान्सफार्मरों का सही समय पर मेन्टीनेन्स न होने के कारण बार बार होने वाली फाल्ट के कारण जो फाल्ट आधा घंटे में दुरुस्त हो जाना चाहिए उसे विभाग 3-4 घंटे में भी दुरुस्त न कर पाता है । अभी कल ही कटरा बाजार, नदीपुरा, चौबयाना समेत कई मोहल्लों में पूरी रात बिजली गायब रही। भीषण गर्मी के मौसम में लोग बिलबिला उठे । नागरिक कीड़े मकोड़ों की तरह जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि उचित रखरखाव के अभाव में ट्रान्सफार्मर और विद्युत उपकरण खराब हो रहे हैं । ऐसे में विभाग को पर्याप्त मात्रा में ” मोबाइल ट्रान्सफार्मर ट्रालियां ” की पहले से व्यवस्था करनी चाहिए । उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि विद्युत विभाग शासन की मंशा के अनुरूप 24 घंटे में 20 घंटे की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें तथा उपभोक्ताओं की परेशानियों को गम्भीरता से लेकर उनका निराकरण करने हेतु अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर ले नही तो बुन्देलखण्ड विकास सेना उग्र आन्दोलन झेड़ने के लिए बाद्ध हो जायेगी ।

बैठक में बु. वि. सेना के वरिष्ठ सदस्य सुधेश नायक , राजमल बरया, फूलचंद रजक, कदीर खान, सिद्धार्थ शर्मा , मुन्ना महाराज त्यागी , विनोद साहू , राजकुमार कुशवाहा , अमरसिंह बुन्देला , रवि रैकवार , प्रदीप सोनी , प्रदीप पंडित , गौरव विश्वकर्मा , टिंकू सोनी , भैय्यन कुशवाहा, रामप्रकाश झा, प्रदीप साहू, हनुमत हलवाई, कामता शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

=

जय जय बुन्देलखण्ड

हरीश कपूर टीटू

प्रमुख बु. वि. सेना ललितपुर

 

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य