मड़ावरा : कस्बा मड़ावरा के प्राचीन श्री शाला जी मंदिर प्रांगण में मंगलवार शाम श्री बागेश्वर धाम शिष्य मंडल मड़ावरा परिवार द्वारा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया है। सिद्ध पीठ श्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पूज्य श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के द्वारा श्री बद्रीनाथ धाम की पवित्र भूमि पर सनातन धर्म की रक्षा और सभी देशवासियों की उन्नति के लिए गुप्त साधना की जा रही है।


इसीलिए सम्पूर्ण भारत में बागेश्वर धाम केंद्रीय समिति द्वारा आयोजित ऑनलाइन हनुमान चालीसा पाठ किया गया है। जिससे श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की साधना में कोई कठिनाई ना आए और साधना सकुशल संपन्न हो।

श्री बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के 51000 हजार सदस्यों ने ओनलाइन जोड़कर अपने अपने स्थानों पर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया है इसी क्रम में श्री शाला जी मंदिर मड़ावरा परिसर में श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन श्री बागेश्वर धाम शिष्य मंडल मड़ावरा द्वारा किया गया है








