हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक महरौनी का तीन दिवसीय उर्स, मुशायरे और कव्वाली से सजी महफिल

महरौनी (ललितपुर)।

नगर के कोतवाली परिसर स्थित तालाब के पास स्थित हजरत बाबा सैय्यद अहमद शाह रहमतुल्लाह अलैह का 107वां सालाना उर्स मुबारक इस वर्ष 10 से 12 मई 2026 तक बड़े ही श्रद्धा, अकीदत और उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा हैं। उर्स कमेटी अहले शाह महरौनी द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक माना जाता है, जिसमें दूर-दूर से जायरीन एवं श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

उर्स कार्यक्रम की शुरुआत 10 मई दिन रविवार को बाद नमाज मगरिब नूरानी चादर शरीफ से हुई। मुशायरे की शुरुआत महरौनी नगर के टीकमगढ़ रोड स्थित कालपी दुर्घटना में मृतक 9 लोगों को श्रद्धांजलि दी गई, दिवंगत आत्मा के परिजन को यह अपार संकट में सम्बल प्रदान करने की अल्लाह से गुजारिश की गई, तत्पश्चात नमाज ईशा भव्य मिलाद शरीफ एवं कौमी एकता मुशायरे का आयोजन किया गया। मुशायरे का शुभारंभ नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी प्रशांत सिंघई बंटी, ठेकेदार ध्रुव सेन, पूर्व नपा अध्यक्ष ललितपुर रमेश खटीक एवं सकल दिगम्बर जैन पंचायत समिति अध्यक्ष पवन मोदी सहित समिति पदाधिकारियों द्वारा फीता काटकर पहले दिन का शुभारंभ किया गया,

मुशायरे में विभिन्न शहरों से आए शायर ने अपनी शायरी से महफिल को रोशन किया। मुशायरा में नाजिम मुशायरा जनाब इस्माइल नजर देवास, कनवीनर मुशायर जनाब अबरार दानिश मौदहा, जनाब शायर संजय पांडेय भारत महरौनी,जनाब शायर डॉ जलील बुरहानपुरी, हाजी असरार चंदेरी, शरबत कमाल झांसी,असर करीम ललितपुरी,नासूर जौनपुरी, अनवर अमान आगरा, नवाज असीम उज्जैन, इजहार जबलपुर, शमीम कोशर आगरा सहित कई नामचीन शायर ने शिरकत की।

उर्स के दूसरे दिन 11 मई को महफिले कव्वाली का आयोजन किया गया, जिसके उद्घाटन कर्ता के रूप में नगरपंचायत अध्यक्ष नीलम दुष्यंत बड़ोनिया सहित समस्त पार्षद गण एवं शौर्यप्रताप सिंह बुंदेला व प्रासु सिंघई उपस्थित रहे, समस्त अतिथियों द्वारा फीता काटकर कब्बाली प्रोग्राम का आगाज किया, जिसमें कानपुर के मशहूर कव्वाल जनाब शरीफ परवाज सहित मुंबई से आईं मोहतर्मा सनम वारसी ने अपनी सूफियाना कलाम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी।

कार्यक्रम में नीलेश श्रीवास्तव (सदर उर्स कमेटी),डॉ मुहम्मद शाजिद खान शिक्षक (खजांची),महमूद खान शिक्षक (खजांची),नायब सदर शरीफ खान पत्रकार,अनूप पार्षद,इरशाद अली एड0, नसीम अली भोपाल, डॉ अनार खान, राजेश झाँ, सरफराज अली एड0, इमरान खान एड0, लखन लाल झा, हुसैन मंसूरी, मेंबर हनीफ खां रंगसाज, मुनीर बक्स, सलीम खान गुड्डू, इलियास खा बिल्डिंग वाले, परवेज आलम, साबिर राइन, फिरोज सिद्दीकी, महफूज अली हाशमी, अयूब खान मास्टर, जावेद अख्तर, शिव रहीम खान शिबू, निशात अली गज्जू, नसीम खान, जाहिद बख्शी, मोनू हाशमी,मजहर हाशमी,शहजाद, आमिर पठान, जावेद खान, कादिर खान, जुनेद अख्तर सहित अहले उर्स कमेटी उपस्थित रहे!

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य