ललितपुर : उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष जनपद ललितपुर के लिये पिछड़े वर्ग की शादी अनुदान हेतु 732 लाभार्थियों को लाभान्वित कराने हेतु लक्ष्य आवंटित किया गया है। योजना से लाभान्वित कराने हेतु आज दिनांक 12.05.2026 को जनपद स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न की गयी है। बैठक में श्री रामरतन कुशवाहा सदर विधायक, श्री मनोहर लाल पंथ महरौनी विधायक/राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन के प्रतिनिधि श्री चन्द्रशेखर पंथ, स्थानीय विधायक के प्रतिनिधि श्री अतुल निरंजन एवं स्नातक विधायक के प्रतिनिधि श्री केदारनाथ तिवारी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम श्री आशुतोष सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ललितपुर द्वारा योजना के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। श्री सिंह द्वारा अवगत कराया है कि अन्य पिछड़े वर्ग के गरीब अभिभावकों की पुत्रियों की शादी हेतु रू0 20000.00 का लाभ प्रदान किया जाता है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के अभिभावकों की वार्षिक आय रू0 1.00 लाख से अधिक न हो, वधू की आयु 18 एवं वर की आयु 21 वर्ष से कम न हो। यह लाभ परिवार की अधिकतम 02 पुत्रियों को दिया जाता है। आवेदन आॅनलाइन प्रक्रिया के तहत किया जाता है। आॅनलाइन आवेदन हेतु अभिभावक को वर, वधू का आधार कार्ड, आवेदक का आधार कार्ड, आवेदक का आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, खाता संख्या एवं शादी कार्ड सहित शादी अनुदान की बेवसाइट ूूूण्वइबेींकपंदनकंदण्नचेकबण्हवअण्पद पर आॅनलाइन आवेदन करके शहरी क्षेत्र के आवेदक सम्बंधित उपजिलाधिकारी कार्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक अपना आवेदन पत्र खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते है। शादी अनुदान आॅनलाइन आवेदन पत्र शादी की तिथि से 90 दिन पूर्व एवं 90 दिन बाद तक आवेदन किया जा सकता है।

बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा शादी अनुदान की धनराशि को बढ़ाने हेतु पत्राचार करने एवं लाभान्वित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित के लिये कहा गया। बैठक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया है कि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह मार्च 2026 में सम्पन्न हुयी शादी एवं माह मार्च 2026 में ही किये गये आवेदन 17 लाभार्थियों को इस वित्तीय वर्ष 2026-27 की धनराशि से लाभान्वित किया जाना है। जिसका भुगतान 31 मई, 2026 तक किया जाना है। जिस पर समिति ने सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया और वर्तमान में अभी तक 130 लाभार्थियों द्वारा आॅनलाइन आवेदन किये गये है जिनको आगामी माहों में लाभान्वित किया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश प्रदान किये गये कि लाभान्वित किये जा रहे लाभाथियों को योजना का स्वीकृत पत्र प्रदान किये जायें।
बैठक में अन्त में श्री आशुतोष सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा बैठक में आये हुये सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये बैठक समाप्त की गयी है।








