(ललितपुर) समाधिस्थ आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज,आचार्य श्री 108 समयसागर महाराज के मंगल आशीर्वाद

एवं तीर्थचक्रवर्ती जगतपूज्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर महाराज के मंगल आशीर्वाद व प्रेरणा से श्रमण संस्कृति संस्थान, सांगानेर,जयपुर द्वारा आयोजित शिविर दिगम्बर जैन समाज मड़ावरा के तत्वावधान में नगर की ह्दयस्थली श्री महावीर विद्याविहार 17 से 25 मई तक श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा।शिविर के माध्यम से शिविरार्थियों को जैन संस्कारों व सिद्धान्तों से परिचित कराया जायेगा।शिविर के क्षेत्रीय संयोजक आलोक जैन शास्त्री, मुकेश शास्त्री के जानकारी देते हुए बताया कि गतवर्षों की भांति ग्रीष्मकालीन शिविर में बालबोध पूर्वार्द्ध व उत्तरार्द्ध,छहढाला,इष्टोपदेश,द्रव्यसंग्रह,
तत्त्वार्थसूत्र,श्रावकाचार,सर्वार्थसिद्धि, आलापपद्धति,जीवकांड आदि द्वादशवर्षीय पाठ्यक्रम से संबंधित विभिन्न विषयों की कक्षाएं संचालित होगीं। शिविर में विशेष रूप से
मडावरा नगर के गौरव अध्यक्ष डॉ० बिरधीचंद्र जैन,स्थानीय शिविर संयोजक डॉ० राकेश जैन
सिंघई,अभिनंदन जैन,महामंत्री राजेश सौंरया,
नीलेश जैन,पंचम जैन,संतोष बजाज,दीपक जैन,अभिषेक जैन का विशेष सहयोग मिलेगा।








