अयोध्या हादसे में मृत श्रद्धालुओं के परिजनों से मिले सांसद अनुराग शर्मा, भावुक होकर बंधाया ढांढस

प्रशासन ने सौंपे 5-5 लाख के चेक, बच्चों की पढ़ाई और पक्के मकानों का दिलाया भरोसा,

 

महरौनी (ललितपुर)।

अयोध्या से लौटते समय हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों से मिलने सोमवार को झांसी लोकसभा सांसद अनुराग शर्मा खरवाचपुरा मोहल्ले पहुंचे। एक ही मोहल्ले के नौ लोगों की दर्दनाक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात के दौरान सांसद अनुराग शर्मा कई बार भावुक नजर आए और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन पूरी तरह पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु अयोध्या में सरयू नदी पर खंडित भगवान राम की प्रतिमा का विसर्जन कर पिछले रविवार रात करीब 9 बजे महरौनी के लिए रवाना हुए थे। सोमवार भोर में उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में स्वामी प्रसाद तिवारी, शशिकांत तिवारी, कृष्णकांत नायक, मनोज भोडले, देशराज नामदेव, उमेश तिवारी, दीपक तिवारी उर्फ शिवानंद, ब्रजभूषण तिवारी और अंशुल तिवारी की मौत हो गई, जबकि हरिहर मोहन तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में मृत सभी लोग महरौनी के टीकमगढ़ रोड स्थित खरवाचपुरा मोहल्ले के निवासी थे। एक साथ कई घरों के चिराग बुझ जाने से पूरे मोहल्ले में मातम पसरा रहा। हर तरफ रोते-बिलखते परिजन और गमगीन माहौल दिखाई दिया।

सोमवार को सांसद अनुराग शर्मा के साथ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, मंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंत एवं राघवेंद्र पटेरिया, किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय पटेरिया, मंडल अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश गोस्वामी एवं मनीष कुमार, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कौशिक, आशीष रावत, अशोक रावत, श्रीकांत कुशवाहा, महेंद्र राजावत, आशीष रावत, रजऊ राजा ,धर्मेंद्र पाठक, मनीष अग्रवाल, उदयभान सिंह, संतोष रावत, पीयूष शुक्ला, दीपक तिवारी, अशोक शुक्ला, बृजेश रिछारिया, सौरभ राजा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रशासन की ओर से एडीएम अंकुर श्रीवास्तव, एसडीएम महरौनी रजनीश बाजपेई, नायब तहसीलदार धीरेन्द्र कुमार, नगर पंचायत ईओ साक्षी साहू, पुलिस क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह, कानूनगो एवं लेखपाल धर्मेंद्र सिंह, केके सहित अन्य अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता के चेक सौंपे गए।

 

सांसद अनुराग शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है, उनकी निशुल्क शिक्षा की समुचित व्यवस्था कराई जाए। जिन परिवारों के मकान कच्चे हैं, उन्हें सरकारी योजनाओं के तहत पक्के मकान उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से मिलने वाली हर संभव सहायता शीघ्र दिलाई जाएगी।

इसके बाद सांसद अनुराग शर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बडौनिया के निवास पहुंचे और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बडौनिया के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं नगर के उद्योगपति ओमप्रकाश भदौरा के भाई अभय भदौरा उर्फ रिंकू के निधन पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को सांत्वना दी।

अंत में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने दिवंगत श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा पीड़ित परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य