औषधि विभाग की छापेमारी से मेडिकल स्टोरों में हड़कंप अभिलेख अधूरे मिलने पर दो दुकानों की खरीद-बिक्री पर लगी रोक

महरौनी (ललितपुर)।

नगर में सोमवार को औषधि निरीक्षक विनय मिश्रा के नेतृत्व में मेडिकल स्टोरों पर सघन छापामार निरीक्षण किया गया, जिससे दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। टीम ने दवाओं की गुणवत्ता, एक्सपायरी डेट, स्टोर रूम व्यवस्था तथा शेड्यूल-एच और नारकोटिक्स दवाओं के खरीद-बिक्री अभिलेखों की जांच की।

निरीक्षण के दौरान संचालकों को निर्देश दिए गए कि बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के प्रतिबंधित दवाओं का विक्रय न किया जाए तथा सभी अभिलेख अद्यतन रखें। कार्रवाई के दौरान दो मेडिकल स्टोर संचालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिस पर उनकी खरीद-बिक्री पर अभिलेख उपलब्ध कराने तक तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई।

औषधि विभाग की इस कार्रवाई से नगर के मेडिकल स्टोर संचालकों में पूरे दिन हलचल बनी रही।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य