तालबेहट : दिनांक 10 मई 2026 रविवार को प्रांत संरक्षक डॉ संजीव कड़ंकी के नेतृत्व में तालबेहट जिला ललितपुर में भारत विकास परिषद की शाखा का पुनर्गठन हुआ। इस कार्य हेतु प्रांत महासचिव नंद गोपाल अग्रवाल, वित्त सचिव संजय मित्तल, अशोक बिलगैया , अनिल तिवारी ,डॉ रवि कुमार, शाखा प्रभारी सुबोध गोस्वामी, संजीव सौंरया सभी लोग तालबेहट के भ्रमण पर पहुंचे संस्थापक अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ नीतेश पटैरिया जी के आवास पर पहुंचकर संपर्क किया इसके पूर्व नगर के कई गणमान्य नागरिकों से संपर्क कर उन्हें आज की बैठक में आमंत्रित किया गया। आज की बैठक में अपेक्षित संख्या में उपस्थित को देखते हुए सभी की सहमति से तालबेहट शाखा पुनर्गठन करते हुए श्री रवि विलगैंया जी को अध्यक्ष, अजय प्रकाश सेठ को सचिव ,हरी मोहन पाण्डेय को कोषाध्यक्ष, श्रीमती संगीता उपाध्याय को महिला संयोजिका, सहित संयोजक सम्पर्क लक्ष्मी नारायण जोशी, संयोजक संस्कार तपीश चौरसिया, संयोजक सेवा आलोक श्रीवास्तव, संयोजक पर्यावरण सुनील त्रिपाठी को मनोनीत किया गया। संरक्षक हेतु संस्थापक अध्यक्ष मनोज तिवारी टाटा को नियुक्त किया।

इस दौरान प्रांत संरक्षक ने भारत विकास परिषद की परम्परा उद्देश्यों कार्य प्रणाली की बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए परिषद के संगठनात्मक संरचना की चर्चा की और राष्ट्र प्रथम की भावना , अनुशासन की महत्ता व परिषद की परिकल्पना से परिचय कराया।
नव पदाधिकारीयों को आगामी 24 मई को झांसी कार्यशाला में आमंत्रण कर उनसे सहभाग की अपील की व शीघ्र शुल्कादि जमा करनें का निवेदन किया।
उपस्थित सभी नें प्रांत व ललितपुर की शाखाओं से सहयोग का आश्वासन दिया।
व आभार व्यक्त किया।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️संपादक स्वराज भास्कर
▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690








