नवागढ़ में संस्कृति विभाग द्वारा अष्ट दिवसीय जैन संस्कृति नैतिक संस्कार शिविर का हुआ उदघाटन पाश्चात्य संस्कृति से बचाने के लिए नैतिक संस्कार शिविर का आयोजन

ललितपुर। प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ जो मनोकामना पूर्ण अतिशयकारी श्री अरनाथ भगवान के आशीष से अभिषिक्त है । यहां प्रतिष्ठा पितामह पंडित गुलाबचंद पुष्प की स्मृति में संचालित श्री नवागढ़ गुरुकुलम् में अध्ययनरत छात्रों को जैन संस्कारों के बीजारोपण हेतु उत्तर प्रदेश के जैन विद्या शोध संस्थान लखनऊ जो संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के अंतर्गत श्री नवागढ़ गुरुकुलम् के संयुक्त तत्वावधान में जैन संस्कृति नैतिक संस्कार शिविर का आयोजन कर रहा है। 11 मई को विधिवत रूप से शिविर का उदघाटन किया गया।

मुख्य अतिथि प्रकाश चंद्र जैन (गृहस्थ पिता मुनिश्री निश्चित सागर जी महाराज), अध्यक्षता प्रेमचंद जैन सागर , दीप प्रज्वलन ब्रह्म. संध्या दीदी ब्रह्म. साधना दीदी श्रीमती गीता जैन, प्रतिभा जैन सागर एवं सविता मेरठ ने किया।

शास्त्र स्थापना ब्रह्म.जयकुमार निशांत, प्रेमचंद प्रकाश चंद्र एवं स्वतंत्र कुमार सागर ने की।

मंगलाष्टक एवं मंगलाचरण श्री नवागढ़ गुरुकुलम के छात्रों द्वारा किया गया।

शिविर की उपयोगिता बताते हुए ब्रह्म. जय निशांत भैया ने उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री आदित्य योगी जी एवं जयपाल जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा उत्तर प्रदेश सरकार का उपक्रम निश्चित रूप से नैतिक मूल्यों की स्थापना के साथ बच्चों में नैतिकता, भारतीयता, संस्कृति एवं इतिहास के प्रति रुझान को बढ़ाएगा।

ब्रह्म.संध्या दीदी ने शिविर की उपयोगिता बताते हुए कहा आज वर्तमान में शिक्षा का स्तर निरंतर गिरता जा रहा है। गुरुकुलों के माध्यम से जो संस्कार बच्चों में दिए जाते हैं उनके लिए इस प्रकार के शिविरों की अत्यंत आवश्यकता है ।जिससे भविष्य में बच्चे अपने कर्तव्य का पालन निष्ठा पूर्वक कर सके। ब्रह्म. साधना दीदी ने नवागढ़ में संचालित श्री नवागढ़ गुरुकुलम के माध्यम से होने वाले संस्कारों के बीजारोपण का विशेष बहुमान करते हुए कहा आज जो प्रयास पंडित गुलाब चंद्र जी पुष्प परिवार एवं नवागढ़ समिति कर रही है यह भविष्य में जैन संस्कृति, श्रमणसंस्कृति एवं जैन शासन का विशेष प्रचार प्रसार का आधार बनेगा।

सुश्री प्रतिभा जी ने कविता के माध्यम से बच्चों का दिशा निर्देशन किया । उन्हें विपरीत परिस्थिति में भी अपने कर्तव्यों में लगे रहने एवं ईमानदारी से अपने दिनचर्या को संचालित करते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए सतत अभ्यास की प्रेरणा दी ।

दिनचर्या : अष्ट दिवसीय शिविर के निर्देशक ब्रह्मचारी जयकुमार निशांत भैया जी ने बताया लखनऊ के प्रोफेसर अभय कुमार जी की सक्रियता से यहां आयोजित शिविर में प्रतिदिन योग साधना, व्यायाम, प्रार्थना, दिव्यार्चना के साथ उन्हें जीवनोपयोगी विद्यायों का शिक्षण प्रशिक्षण कराया जाएगा ।जिससे वह सभी विद्यायों में पारंगत होकर जैन संस्कृति के साथ भारतीय संस्कृति के वसुधैव कुटुंबकम्, परस्परोपग्रहो जीवानाम् तथा सर्वे भवंतु सखिन: का प्रचार प्रसार कर जनहित के कार्यों को संपादित कर सके। एक दूसरे के प्रति सद्भावना करते हुए हम सबके विकास एवं उन्नयन में सहयोगी बने ।

प्रचारमंत्री डॉ सुनील संचय ने बताया उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना को सफल बनाने हेतु श्री नवागढ़ गुरुकुलम् के संस्थापक ब्रह्मचारी निशांत भैया के साथ श्री नवागढ़ गुरुकुलम की प्राचार्य ब्रह्मचारी संध्या दीदी, श अनुराग जैन, विनती , संजय जैन एवं क्षेत्रीय विद्वान् पंडित इंद्र कुमार शास्त्री, पंडित सोमचंद शास्त्री, डॉक्टर सुनील हटा , सौरभ जैन, पंडित अजीत शास्त्री बड़ागांव आदि महानुभाव सहयोगी रहेंगे ।

उत्तर प्रदेश के जैन विद्या शोध संस्थान लखनऊ के उपाध्यक्ष प्रोफेसर अभय कुमार जैन ने बताया कि संस्कृति विभाग के इस उपक्रम से भारतीय संस्कृति पर पाश्चात्य संस्कृति द्वारा किए जाने वाले कुठाराघात, विध्वंस एवं युवाओं की स्वच्छंद प्रवृत्ति, मोबाइल का दुरुपयोग, अकर्मान्यता से युवा शक्ति को हटाकर उन्हें व्यसनमुक्तजीवन ,भारतीय जीवन शैली, परंपरा, संस्कृति, लोकाचार एवं पारिवारिक व्यवस्थाओं की जानकारी के साथ उन्हें पाश्चात्य संस्कृति की अंधी दौड़ से, अनैतिक दुष्कृत से, अभक्ष्य सेवन से अवगत कराकर उस से दूर करने का यह विशेष उपक्रम है ।

क्षेत्र के अध्यक्ष सनत कुमार जैन एडवोकेट ललितपुर, महामंत्री वीर चंद्र जैन निकौरा, कोषाध्यक्ष पंडित इंद्र कुमार शास्त्री, मंत्री राकेश जैन, अशोक जैन मैनवार ,सुरेंद्र जैन सोजना नवागढ़ के समस्त पदाधिकारीगण अतिशय क्षेत्र नवागढ़ समिति तथा श्री नवागढ़ गुरुकुलम् के अध्यक्ष राकेश जैन लोटस, उपाध्यक्ष अभय कुमार जैन प्रीति विहार दिल्ली ,महामंत्री डॉ प्रदीप जैन छतरपुर ,उपाध्यक्ष मुकेश जैन सोनीपत, चक्रेश जैन छतरपुर, डॉ भरत गुढा़ ने उत्तर प्रदेश सरकार के आदरणीय मुख्यमंत्री एवं संस्कृति मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस योजना को अत्यंत लाभकारी बताया है । जिससे हमारे छात्रों में भारतीय संस्कृति के प्रति, नैतिक जीवन के प्रति विश्वास बढ़ेगा। अपने सभी को इस संयोजना से लाभ लेने हेतु आमंत्रित किया है।

आभार अनुराग जैन ने व्यक्त किया।

11 मई से 18 मई 2026 तक आयोजित अष्ट दिवसीय शिविर में बच्चों को प्रतिदिन विशेषज्ञ विद्वान, योगाचार्य, वरिष्ठ शिक्षक, साहित्यकार एवं ज्योतिष वास्तु के मर्मज्ञ विद्वानों द्वारा शिक्षण एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा । जिससे बच्चों को विशिष्ट जनों के अनुभव का लाभ प्राप्त हो सके।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा 

▶️संपादक स्वराज भास्कर 

▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇 

▶️9455422423,9695121690

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य