महरौनी, ललितपुर।

श्री रामयश कीर्तन मंडली महरौनी की एक श्रद्धांजलि सभा रामलीला श्रंगार भवन में संपन्न हुई। विगत दिनों एक धार्मिक यात्रा के दौरान हुये हृदय विदारक सडक हादसे में क़स्बा महरौनी निवासी 9 लोगों की असमय मौत पर. गहरा शोक प्रकट किया गया। दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गयी और सभी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
बताते चलें कि 4 मई की सुबह झाँसी-कानपुर हाइवे पर कालपी के समीप अयोध्या से महरौनी वापिस लौट रही एक टबेरा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमे सवार 10 यात्रियों में से 9 की दुखद मृत्यु हो गयी थी,जबकि एक गंभीर रूप से घायल का कानपुर में उपचार चल रहा है। मृतकों में शामिल सभी लोग नगर की सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते थे। इनमें पं. मनोज भोंडेले शास्त्री, कृष्णकांत नायक , शशिकांत तिवारी एवं उमेश तिवारी महरौनी की रामलीला के अच्छे कलाकार थे, जिन्होंने विगत कई वर्षो से रामलीला मंच पर विभिन्न किरदार निभाये हैं। वहीं स्वामी प्रसाद तिवारी, बृजभूषण तिवारी, दीपक तिवारी ,अंशुल तिवारी और देशराज नामदेव भी रामलीला मंडली के अच्छे सहयोगी और नगर के धार्मिक सामाजिक आयोजनों में बढचढ के भाग लेते रहे। इन सभी के असमय निधन को रामलीला मंडली और महरौनी के लिए एक अपूर्णनीय क्षति बताते हुये श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी जनों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी और पुष्पांजलि अर्पित की । वहीं हादसे में घायल पं. हरिहर मोहन तिवारी को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिलने की ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली महरौनी राजा दिनेश सिंह , नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बडौनियां, मंडली के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजावत, सुखनंदन तिवारी, रामेश्वर रिछारिया, कृष्ण स्वरूप पटैरिया, रामेश्वर सोनी, सुरेश श्रीवास्तव, संजय पांडेय भारत, कुलदीप खरे एडवोकेट, रघवेन्द्र पटैरिया टीटू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतेश संज्ञा, मुकेश नायक, रजनीश रिछारिया, हृदयेश गोस्वामी, अभय दुबे,राजबहादुर खरे,दिनेश राय, दीपक तिवारी मोना, जानकी पेंटर, राजू पेंटर, राजू सेन, शैलेन्द्र नायक, आनंद त्रिपाठी, सुरेन्द्र तिवारी, प्रखर मिश्रा, सूर्या नायक, आदर्श उदैनिया, हर्ष तिवारी, विनोद कुशवाहा, विक्रम राय, विवेक तिवारी, अनिल तिवारी, उत्तम तिवारी टीकरा, राकेश तिवारी, टीकाराम तिवारी, सुशील तिवारी, ब्रजेन्द्र कांकर टीकरा, महेश नामदेव, ब्रजेश चौबे, अनिरूद्ध सिंह , डी के श्रीमाली, हल्के सेन, अभिषेक बुंदेला सहित क़स्बा चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह, उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह राजावत, सतीश मिश्रा, जितेंद्र पांडे आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन सूर्यकांत त्रिपाठी ने किया ।
पत्रकार शैलेन्द्र नायक महरौनी
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
संपादक स्वराज भास्कर








