ललितपुर : भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने आज जिला कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में उत्तर प्रदेश मंत्री मण्डल के विस्तार को लेकर खुशियों मनाईं गई और मिष्ठान वितरण किया गया।इस बार के विस्तार कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी एवं मनोज पाण्डेय तथा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सोमेन्द्र सिंह तोमर व अजीत सिंह पाल एवं राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश राजपूत, सुरेन्द्र सिंह दिलेर,कृष्णा पासवान के मंत्री मण्डल विस्तार में उत्तर प्रदेश मंत्री मण्डल में शामिल किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया एवं मिष्ठान वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्व स्पर्शी पार्टी है जो समाज के हर पक्ष को समावेश करने की हामी है । उन्होंने कहा कि इस वार भी भारतीय जनता पार्टी ने सर्व स्पर्शी समावेशी संरचना की है ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन,बरिष्ठ नेता बब्बू राजा बुन्देला, पूर्व जिला अध्यक्ष गण प्रदीप चौबे, हरीराम निरंजन, जगदीश सिंह लोधी एड, जिला महामंत्री हरीराम सिंह लोधी एड,गौरव गौतम, रजनी अहिरवार, पूर्व महामंत्री बंशीधर श्रीवास बाबू जी,
जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, जिला उपाध्यक्ष अवतार सिंह लोधी एड,रुचिका बुन्देला, मनविंदर कौर, संगीता सोनी,जिला मंत्री दीपक पाराशर, ध्रुव सिंह सिसौदिया, महेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला आलापुर, सुरेश कोंते, उमाशंकर चौवे, शशिशेखर पांडेय,नगर महामंत्री रोहित रावत ,शिवम पाराशर,किंजिल्क हुड्डैत,अनमोल पाठक आदि उपस्थित रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
संपादक स्वराज भास्कर








