ललितपुर : तखत ग्रुप द्वारा चलाये जा रहे जलपात्र वितरण अभियान 2026 का आज नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा के छत्रसालपुरा स्थित भवन पर समापन हुआ, जलपात्र वितरण समापन के अवसर पर अध्यक्ष सोनाली जैन द्वारा तखत ग्रुप के सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तखत ग्रुप के सदस्यों ने अध्यक्ष को जलपात्र वितरित किये

अध्यक्ष सोनाली जैन ने कहा कि तखत ग्रुप की यह पहल केवल जलपात्र वितरण अभियान नहीं, बल्कि जीवों के प्रति संवेदनशीलता और मानवता का अनुपम संदेश है। भीषण गर्मी में पक्षियों और जरूरतमंदों के लिए जल की व्यवस्था कर तखत ग्रुप ने समाज सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
उन्होंने कहा क़ि सभी सदस्यों का सम्मान किया जाना उनके सराहनीय कार्यों की सच्ची प्रशंसा है। ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सेवा, सहयोग और जागरूकता की नई प्रेरणा देते हैं। सभी सदस्यों को इस सफल अभियान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मुन्ना लाल जैन, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, विवेक जैन (जिमी) पार्षद अफ़जुल रहमान, अशोक पंथ, जगदीश यादव, अब्दुल बारी, अमरदीप रजक, नामित पार्षद मनोहर यादव, जगभान सिंह, सेवा निवृत्त वरिष्ठ लिपिक रमाकांत तिवारी, प्रभारी सफाई निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव, लिपिक सुधीर रावत, नवीन जैन, राजदीप राजा, गैरिज प्रभारी अमित कुमार रिंकू, हितेंद्र रैकवार, सहित पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
संपादक स्वराज भास्कर








