विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय अभ्यास वर्ग नेहरू महाविद्यालय स्थित तुलसी सभागार में सम्पन्न हुआ। वर्ग अधिकारी एवं मुख्य वक्ता के रूप में अवधेश भदौरिया प्रान्त सह मंत्री, कानपुर प्रांत का पाथेय प्राप्त हुआ। उन्होंने “कार्यकर्ता के गुणों” पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि एक कार्यकर्ता में अनुशासन, समर्पण, सेवा भाव, संगठन निष्ठा एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना होना अत्यंत आवश्यक है।दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में झांसी विभागमंत्री राहुल जैन, प्रान्त सह सोशल मीडिया प्रमुख/जिला प्रचार प्रसार प्रमुख जितेन्द्र परमार (डग्गी राजा), बजरंग दल प्रान्त वलोपासना प्रमुख/ झांसी विभाग संयोजक विजय रैकवार, जिलाध्यक्ष नवल किशोर सोनी, जिलाकार्याध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बुन्देला, जिलाउपाध्यक्ष भरत रिछारिया,अनिल पस्तोर, जिलाकोषाध्यक्ष प्रमोद साहू,जिलामंत्री ध्रुव साहू,जिला सहमंत्री सियाराम राजपूत, जिला संगठनमंत्री अमन ,विधि प्रकोष्ठ प्रमुख पुष्पेन्द्र चौहान, मातृशक्ति जिला संयोजिका प्रतिमा श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष संजय जैन,नगर उपाध्यक्ष नरेन्द्र पाठक,नगर सह मंत्री नितिन झा, तालबेहट प्रखण्ड मंत्री उदयभान सिंह, जखौरा प्रखण्ड सहमंत्री अरविन्द कुमार खत्री,मातृशक्ति नगर संयोजिका प्रियंका पटेरिया,बजरंग दल नगर संयोजक विनीत तिवारी, नगर विद्यार्थी प्रमुख मोहित रैकवार,आदि कार्यकर्ता बन्धु शामिल रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
संपादक स्वराज भास्कर








