मड़ावरा : भारतीय जनता पार्टी मंडल मंडावरा के ग्राम हंसेरा के सचिवालय में पहाड़ी सेक्टर के बूथ कार्यसमिति की बैठक सेक्टर प्रभारी पं लखन तिवारी मड़ावरा जिला प्रतिनिधि भाजपा ललितपुर की उपस्थिति में संपन्न हुई है। बैठक में संगठन की विभिन्न योजनाओं एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई है। बैठक में सेक्टर अध्यक्ष अमित राजा , बूथ अध्यक्ष हरि सिंह कुशवाहा, बूथ अध्यक्ष उपेन्द्र राजा, बूथ अध्यक्ष शंकर सिंह, बूथ अध्यक्ष जगदीश सिंह राजपूत, बूथ अध्यक्ष देवराज कुशवाहा, बूथ अध्यक्ष राजू सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता चाली राजा, सीतू राजा, प्रियंक खरे, लहर सिंह, सचिन राजा, शंकर सिंह, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे हैं।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
संपादक स्वराज भास्कर








