महरौनी,ललितपुर।

तहसील क्षेत्र के ग्राम मैनवार निवासी जयकुमार जैन के आकस्मिक निधन पर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों के नाम शोक संदेश प्रेषित किया।
इसी क्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी आशाराम तिवारी कार्यकर्ताओं के साथ शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने दिवंगत जयकुमार जैन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवारजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत के बड़े भाई अशोक जैन को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य द्वारा भेजा गया शोक संवेदना पत्र भी सौंपा।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि जयकुमार जैन का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके सामाजिक व्यवहार एवं सरल व्यक्तित्व को सदैव याद किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश सेन ,वीरचंद नैकोरा, सूर्य प्रताप जमींदार, अभिषेक सिंघई, रविराजा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
संपादक स्वराज भास्कर








