भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य प्रगणकों के माध्यम से जनपद में दिनांक 22 मई 2026 से 20 जून, 2026 तक संचालित किया जाना है, इसके पूर्व सहयोग की अपेक्षा हेतु वार्ड नंबर 06 मोहल्ला रामनगर में स्थित मा0 कल्याणसिंह सभागार में आज दिनांक 09.05.2026 को चार्ज अधिकारी/अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में स्वगणना हेतु फील्ट ट्रेनर/मास्टर टे्रनरों द्वारा पालिका के समस्त अधिकारी/कर्मचारी/संविदा कर्मचारी/आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए सामान्य जानकारी एवं सुझाव हेतु प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही समस्त कर्मचारियों के स्वगणना का कार्य कराया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी ने कहा कि समस्त अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने स्वगणना का कार्य करना सुनिश्चित करेगें, साथ ही आसपास के लोगों के लिए भी स्वगणना के लिए प्रेरित कहा गया।

कार्यक्रम के दौरान फील्ड ट्रेनर/मास्टर ट्रेनरों द्वारा जनगणना-2027 में अधिकारिक पोर्टल के माध्यम से स्वगणना की जानकारी उपलब्ध करायी गयी, इस दौरान उन्होंने बताया कि स्वगणना दिनांक 07 मई से 21 मई, 2026 तक संचालित रहेगी। इस स्वगणना की बारिकियों के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि 7 मई 2026 से मकानों के सूचीकरण का कार्य मोबाइल ऐप के द्वारा नागरिक स्वयं भी कर सकते है, इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल पर द्धह्लह्लश्चह्य://ह्यद्ग.ष्द्गठ्ठह्यह्वह्य.द्दश1.द्बठ्ठ बेबसाइट खोलना होगा उसके बाद यूपी को चुनना होगा। यूपी को चुनने के बाद पेज पर एक कैप्चर आएगा जिसे सही-सही नीचे निर्दिष्ट स्थान पर भरना होगा और भवन स्वामी को अपना मोबाइल नम्बर भरकर आगे बढ़ते जाना है। इसके बाद अपने घर का सही लोकेशन जियो टैग करना होगा और प्रत्येक सवाल का सही-सही उत्तर देते जाना है, अंत में स्वयं भरी गयी प्रविष्टियो का सत्यापन करने के उपरांत सम्मिट कर देना है। उन्होंने कहा कि स्वगणना के दौरान भरी गई जानकारी पूर्णत: सुरक्षित रहेगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मुन्नालाल जैन, पार्षद प्रतिनिधि श्री अमरदीप रजक, फील्ड टे्रनर/मास्टर टे्रनर शक्ति सिंह अहिरवार, अनिल कुमार, सौरभ चौरसिया, महेन्द्र साहू, आदर्श रावत, अरविंद गौतम, कर निर्धारण अधिकारी/जनगणना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद, जनगणना लिपिक हबीब खान, प्रभारी सफाई निरीक्षक महेन्द्र सिंह यादव, निर्माण लिपिक दीपेन्द्र कुमार, अमित पाराशर, हितेन्द्र रैकवार, गैरिज प्रभारी अमित कुमार रिंकू, कम्प्यूटर ऑपरेटर भगवान सिंह कुशवाहा सहित पालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
संपादक स्वराज भास्कर








