झाँसीः- आज दिनांक 08.05.2026 को वैगन मरम्म्त कारखाना नाॅर्थ सेन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन EMS-1 कारखाना शाखा झाँसी में शाखा सचिव राजा भइया जी के नेतृत्व में एवं शाखा अध्यक्ष रामकुमार परिहार की अध्यक्षता में 1974 की ऐतिहासिक रेल हड़ताल की 52वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ वक्ताओं द्वारा 1974 की रेल हड़ताल के बारे में संक्षेप में सभी साथियों को अवगत कराया व यूनियन कार्यालय लाल सलाम के गगनचुम्बी नारों से गूँज उठा और साथ ही 1974 की हड़ताल में शहीद हुये सभी काॅमरेडस को श्रद्वा सुमन अर्पित किये।

इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती ऊषा सिंह, मुख्यालय मंडल के पूर्व सहा. सचिव खेमचन्द्र, शाखा सचिव राजा भइया, शाखा अध्यक्ष रामकुमार परिहार,शाखा कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, शाखा उपाध्यक्ष युसूफ खान,ईसीसी सोसायटी डायरेक्टर जितेंद्र कुमार वर्मा, अरविन्द कुमार, मदन, बृजभूषण,मनोज साहू , संतोष कुमार वर्मा, के . के.निरंजन, सुदामा प्रसाद राय, ब्रजेश पाल,जितेंद्र कुमार रायकवार, नरेंद्र कुमार मीना,आदि उपस्थित रहे।

अंत मे शाखाध्यक्ष रामकुमार परिहार जी ने सभी का आभार प्रकट किया।
भवदीय
राजा भइया
शाखा सचिव
EMS-1, कार0 शाखा, झाँसी
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️संपादक स्वराज भास्कर
▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690








