ललितपुर पुलिस अधीक्षक ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात आलोक कुमार तिवारी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ललितपुर द्वारा स्टेट हाइवे एवं NH- हाइवे पर अवैध खड़े वाहनों के खिलाफ प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए अवैध पार्क 23 वाहनों का एम. वी. एक्ट की सुसंगत धाराओं में चालान किया गया व चालकों/परिचालकों को सड़क किनारे वाहनों के पार्किंग से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के बारे में जागरूक किया गया, साथ ही वाहन चालकों को लेन ड्राइविंग के बारे में बताया गया (हाइवे पर भारी वाहन/कंटेनर बाएं, हल्के मध्यम वाहन दाएं, एक्सप्रेस वे पर भरी वाहन/कंटेनर बाएं लेन, हल्के/मध्यम वाहन मध्य लेन एवं ओवरटेक करने वाले वाहन दाएं लेन में चलें)।

उक्त के अतिरिक्त यातायात पुलिस ललितपुर द्वारा शहर के प्रमुख/चौराहों तिराहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया व प्रवर्तन की कार्यवाही के तहत 106 वाहनों का एम. वी एक्ट की सुसंगत धाराओं में चालान किया गया।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️संपादक स्वराज भास्कर
▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690








