जनपद में जनगणना 2024 का प्रथम चरण 07 मई से होगा शुरु: एडीएम अंकुर श्रीवास्तव

जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि जनपद में जनगणना 2027 की प्रक्रिया प्रदेश में शुरू होने जा रही है जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में स्वगणना 7 से 21 मई तक चलेगी और 22 मई से 20 जून तक प्रगणक द्वारा मकानो की गणना की जायेगी। जनगणना के लिए 34 प्रश्नो के उत्तर देने होंगे, जिसमें परिवार व मकान संबंधी जानकारी शामिल होगी। उन्होंने बताया कि सबसे पहले 7 मई से स्वगणना की प्रक्रिया शुरु हो जायेगी, जो 21 मई तक चलेगी। उस दौरान परिवार के सदस्य se.census.gov.in पोर्टल पर अपने मोबाइल नम्बर और ईमेल आई डी से लॉगिन कर सकेंगे। पूरी जानकारी भरने के बाद एक SE ID मिल जायेगी, जिसे अपने पास सुरक्षित रखा जाना है, और जब प्रगणक आएं तो यह SE ID उनसे शेयर करना है। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण का कार्य शुरु हो जाएगा, तब प्रत्येक घर में प्रगणक पहुँचेंगे और मकान सूचीकरण का कार्य करेंगे।

उन्होंने स्व-गणना की प्रक्रिया के चरणों के बारे में बताया है कि स्वगणना हेतु परिवार के सदस्य https://se.census.gov.in पर जाकर राज्य/केंद्र शासित प्रदेश चुनें और कैप्चा दर्ज करें। मानचित्र पर चिन्हाकन लगाने के लिए लैपटॉप या डेस्कटॉप कंप्यूटर का उपयोग करें। पंजीकरण के लिए परिवार के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (वैकल्पिक) दर्ज करें। एक बार पंजीकरण हो जाने पर नाम बदला नहीं जा सकेगा और प्रति परिवार एक मोबाइल नंबर होगा। इसेक बाद अपनी पसंदीदा भाषा चुनें और पंजीकृत मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करें। भाषा को बाद में बदला नहीं जा सकता। इसके उपरान्त जिला चुनें, पिन कोड दर्ज करें (वैकल्पिक), गांव/कस्बा, इलाका, पहचान चिह्न दर्ज करें और खोजे पर क्लिक करें। लाल मार्कर को आवासीय भवन के ऊपर सटीक स्थान पर खींचें; सेव करें और अगला पर क्लिक करें। हाउसलिस्टिंग ब्लॉक को सही करने के लिए SE डेटा असाइन करने में मदद करता है। टूलटिप्स, नोट्स और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों का उपयोग करके मकान सूचीकरण और मकानों की गणना प्रश्नावली भरें। यह प्रश्नावली वही है जो जनगणना हेतु उपयोग की जानी है। अब सभी प्रविष्टियों की अनुभागवार समीक्षा करें, इस चरण में संपादन संभव है। इसे ड्राफ्ट के रूप में सहेज कर अंतिम तिथि से पहले जमा किया जा सकता है। इसके बाद अंतिम सबमिट पर क्लिक करें, अब इसमें कोई और बदलाव संभव नहीं है। SE ID जनरेट करके SMS/ईमेल के माध्यम से भेज दी जाएगी, इसका स्क्रीनशॉट ले लें और जब प्रगणक आए तो उनके साथ एसई आईडी साझा करें। यदि आईडी मेल खाती है, तो डेटा की पुष्टि हो जाती है; यदि नहीं, तो प्रगणक नए सिरे से डेटा एकत्र करता है।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा 

▶️संपादक स्वराज भास्कर 

▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇 

▶️9455422423,9695121690

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य