*भारी मात्रा में अवैध शराब एवं शराब बनाने के उपकरण सहित कुल 05 नफर अन्तर्राज्यीय अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार,*

*जिनके कब्जे से कुल 67 लाख 79 हजार 989 रूपये की नगदी व एक ऑडी कार, एक क्रेटा कार ,एक स्विफ्ट कार ,मोटरसाइकिल, व 07 अदद मोबाइल फोन किये बरामद।*
*अभियुक्तो के खाते से कुल 8 लाख 29 हजार, 989 रूपये को कराया गया फ्रीज।*
ललितपुर पुलिस ने ललितपुर शहर की गंगापुरम कालौनी में संचालित अवैध शराब निर्माण फैक्ट्री का खुलासा कर, अवैध शराब का कारोबार करने बाले 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से शराब निर्माण की सामग्री और उपकारण बरामद किए हैं।
कोतवाली ललितपुर पुलिस के अनुसार अभियुक्तों से चार अदद गत्तो में देशी शराब के 165 ट्रैट्रा फ्रूटी पैक, , विभिन्न ब्राण्डो के कुल 5329 देशी शराब के नकली ढक्कन, 145820 नकली लेबल, कुल 22526 नकली क्यू.आर.कोड 9109 खाली पारदर्शी पव्वा बिना ढक्कन, 750 नकली गत्ता , 17 बडे नीले ड्रम, 04 छोटे ड्रम , एक RO मशीन, एक बोतल सील करने की मशीन, फूड कलर के 03 डिब्बे, एक ऑडी कार , एक क्रेटा कार , एक स्विफ्ट कार, मोटरसाइकिल, व 7 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। साथ ही अभियुक्तो के कब्जे से कुल 5 लाख 50 हजार रूपये नगद बरामद किया गया और अभियुक्तो के खाते से कुल 8 लाख 29 हजार, 989 रूपये को फ्रीज कराया गया है। अवैध शराब एवं उपकरणों को कब्जे में लेकर अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली ललितपुर में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम व 274/61(2)/319/318/336(3)/338 बीएनएस व 54/63 कापीराइट एक्ट के तहत अपराध पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया है कि इन लोगों का एक संगठित गिरोह है जिसका मुख्य सरगना रवि लखेरा है । जिसके द्वारा म0प्र0 में सरकारी शराब के ठेके संचालित किये जाते हैं ज्यादा मुनाफा कमाने के लिये अवैध रूप से मध्यप्रदेश मार्का की शराब निर्माण किया किया जा रहा था और उस शराब को मध्यप्रदेश के सागर, निवाडी, छतरपुर व अन्य जिलो के सरकारी ठेको पर बेचा जाता था और इसके अलावा मध्यप्रदेश मे ढाबे पर भी शराब बेचते थे ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसी अवैध शराब को बेचकर आरोपियों ने यह सभी गाडियां खरीदी है और इन्ही गाडियो से हम लोग शराब को लेकर आस-पास के जनपदो में बेचा करते थे ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा करने बाली टीमों को 25000 रूपये का नगद पुरूस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️संपादक स्वराज भास्कर
▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690








