प्रदेश में अपराध चरम पर, भाजपा का जाना तय – नेपाल सिंह जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर सपा ने बुलाई प्रेस वार्ता, भाजपा पर लगाया पूंजीपतियों के इशारे पर गरीबों को परेशान करने का आरोप प्रेस वार्ता के दौरान बरखेरा सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को सौंपे गए दो-दो लाख रुपए के चैक

ललितपुर। सोमवार को समाजवादी पार्टी ने जिला कार्यालय पर एक प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमें जिले की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, साथ ही राज्यमंत्री की कार से कुचलकर मृत हुए तीन युवकों के परिजनों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भेजी गई दो-दो लाख सहायता राशि के चेक सौंपे और पीड़ित परिवार के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी बनकर रह गई है। ललितपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में गरीबों पर अत्याचार किया जा रहा है, चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए गरीब तबके के लोगों के आशियानों तोड़े जा रहे हैं। फुटपाथ के दुकानदारों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। उनकी कच्ची दुकानों पर बुलडोजर चलवाकर यह सरकार गरीबों को खत्म करने का पाप कर रही है। प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। लूट, हत्या, दुष्कर्म जैसी घटनाएं प्रतिदिन सामने आ रही है। आज हर व्यक्ति भाजपा के शोषण का शिकार है। आज स्मार्ट मीटर से आज हर कोई परेशान हैं। कभी भी बिजली काट दी जाती है। इसका सीधा असर हर व्यक्ति पर पड़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पीडीए में सभी का हित सुरक्षित है। आज सत्ता के मद में चूर भाजपाई केवल अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगे हैं। जिले में विकास कार्य ठप्प हैं। कमीशनखोरी के चलते गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। दुर्भाग्य है कि यहां सांसद, विधायक, राज्यमंत्री, नगरपालिका अध्यक्ष सहित सभी पदों पर भाजपा का कब्जा है, फिर भी ललितपुर पिछड़ता जा रहा है। भाजपा की नीति नियत में खोट है। मंहगाई चरम सीमा पर पहुंचा दी गई है। गैस, डीज़ल पेट्रोल सहित घरेलू वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। अब जनता ऐसी भाजपा की पूंजीपति सरकार को 2027 में धूल चटाने का काम करेगी। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि राष्ट्रीय अखिलेश यादव का संदेश है कि जो पीड़ित, शोषित वंचित हैं, वह पीडीए का हिस्सा है। हम आम आदमी की लगाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा रिकार्ड उठाकर देख लें, सपा सदैव जनता की आवाज उठाती आ रही है। तत्पश्चात पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी ने कहा कि भाजपा नारी शक्ति वंदन का झूठा ढोल पीट रही है। जबकि इन्हीं की सरकार में महिलाओं पर सर्वाधिक अत्याचार हो रहे हैं। अब जनता इनकी बातों में आने वाली नहीं है। यह सरकार जनता से जो वादे करती है, उन पर वह खरी नहीं उतर पा रही है। अभी हाल ही में जिले के एवं गांव में छह साल की मासूम के पास दुष्कर्म की घटना हुई, वह निंदनीय है, लगता है कि अपराधियों को कानून का डर नहीं रहा है। उन्होंने आगे कहा कि 2027 में जनपद की दोनों सीटों पर सपा जीतेगी और पूर्ण बहुमत से समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है। इस दौरान प्रदेश सचिव गीता मिश्रा, महिला सभा जिलाध्यक्ष राजकुमारी गौतम, शत्रुघ्न यादव, अनुसूचित प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन घायल, अभिलाषा कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव जिजयावन, पूर्व महासचिव गिरधारी सिंह यादव, व्यापार सभा के प्रदेश सचिव जितेंद्र सिंह सलूजा, आशीष चौबे पुरानी बाखर, नगर अध्यक्ष अभि जैन खजुरिया, जिला कोषाध्यक्ष रोहित राठौर, गोविन्द सिंह बानोनी, तिलक सिंह बानोली, स्नातक विधायक प्रतिनिधि विजय यादव, जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा, मो अनवर खान, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी, मंगल सिंह यादव, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष ह्रदेश यादव मुखिया, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष परवेज पठान, जिला उपाध्यक्ष करन पटेल, जिला सचिव शाकिर अली, अरमान कुरैशी, आरिफ़ कुरैशी, मीडिया प्रभारी राममूर्ति तिवारी, संजीव ढिमोले, रामदास श्रोती, छात्र सभा जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, इंदर सिंह यादव, शैलेंद्र सिंह यादव, राजेश झा, विधाकांत मालवीय, नीलेश तिवारी, मूरत सिंह यादव, प्रमोद इमलिया, राजेश यादव जय गुरुदेव, सोन सिंह यादव, राम प्रताप सिंह, करन पाल, विक्की रजक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाक्स —

भाजपा नेता के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक लोगों ने थामा सपा का दामन

फुटपाथी दुकानदार एवं भाजपा ने ओमप्रकाश अहिरवार के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा की नीतियों से परेशान होकर सपा का दामन थामा है। बोले कि समाजवादी पार्टी गरीबों की सच्ची हितैषी पार्टी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर वह लोग सपा में शामिल हुए हैं।

 

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा 

▶️संपादक स्वराज भास्कर 

▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇 

▶️9455422423,9695121690

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य