*श्री चंपापुर दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र नाथनगर भागलपुर*

*नाथनगर, भागलपुर*

आज श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र, नाथनगर में भागलपुर के *विधायक श्री रोहित पांडे जी* ने भगवान वासुपूज्य के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ दिलीप निराला पूर्व जिला उपाध्यक्ष बीजेपी भी थे!

विधायक जी ने कहा कि *“भगवान वासुपूज्य की नगरी, पंचकल्याणकस्थली चंपापुर सिद्ध क्षेत्र (अंतर्गत- श्री बंगाल बिहार उड़ीसा तीर्थ क्षेत्र कमेटी) में विधायक बनने के बाद यह मेरा प्रथम आगमन है। भगवान का आशीर्वाद सदैव हमारे साथ रहा है और आगे भी रहेगा।”*

इस अवसर पर उन्होंने *भगवान वासुपूज्य जी की प्राचीन प्रतिमा एवं चरणों का दर्शन कर श्रीफल एवं अरघ अर्पित किया*। साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में स्थापित *विशाल खड्गासन प्रतिमा* के भी दर्शन किए। विधायक जी ने भावुक होते हुए कहा कि *“चंपापुर सिद्ध क्षेत्र आकर मन को अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है।”*

जैन दर्शन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि *“जैन दर्शन सनातन संस्कृति के मजबूत स्तंभों में से एक है। यह हमें सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, परोपकार और क्षमा का मार्ग दिखाता है। भगवान वासुपूज्य का संदेश है कि इसी मार्ग पर चलकर ही हम सुख, शांति और मोक्ष को प्राप्त कर सकते हैं।”*

*स्वागत एवं सम्मान*

श्री चंपापुर दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र की कार्यकारिणी समिति की ओर से *सदस्य श्री सुमित जैन जी* ने विधायक जी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं *श्री जागेश जी* ने भगवान वासुपूज्य की स्मृति तस्वीर भेंट की।

इस अवसर पर *श्री सूरज जैन, श्री कमलेश जैन, श्री अमित जैन, श्री रोशन जैन* सहित अनेक श्रावकगण उपस्थित रहे।

 

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा

▶️संपादक स्वराज भास्कर

▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇

▶️9455422423,9695121690

 

 

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य