स्मार्ट मीटर के विरोध में बु. वि. सेना ने निकाला जंगी केण्डिल मार्च

केण्डिल मार्च में बु. सेना के कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के गणमान्य नागरिक रहे शामिल

=

नये स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं की जेबों पर विद्युत विभाग डाका डाल रहा है :- टीटू कपूर

=

स्मार्ट मीटर की मनमानी सत्तारूढ़ पार्टी को आगामी चुनाव में बहुत भारी पड़ेगी :- टीटू कपूर

=

ललितपुर । शनिवार शाम को विद्युत स्मार्ट मीटर के विरोध में बु. वि. सेना के कार्यकर्ताओं ने बु. वि. सेना के केन्द्रीय प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ एक केण्डिल मार्च निकाला। यह केण्डिल मार्च कंपनी बाग से शुरू होकर शहर की मुख्य सड़कों पर निकाला गया। इस दौरान ललितपुर शहर में बिजली विभाग द्वारा लगाये गये स्मार्ट प्रीपेड मीटर द्वारा उपभोक्ताओं की जेबों पर डाका डालने तथा रिचार्ज करवाने के बावजूद ज्यादा बिल आने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया । इस मौके पर विद्युत विभाग के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई। केण्डिल मार्च निकालने के उपरांत एक आमसभा भी आयोजित की गई।

बु. वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर प्रदेश सरकार की साख को बट्टा लगा रहे हैं। इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में पड़ सकता है। उक्त स्मार्ट प्रीपेड मीटर कई गुना तेजी से भागते है जिस कारण जनता की जेबों पर भारी बोझ पड़ रहा है । उक्त स्मार्ट मीदर को रिचार्ज करने के बाबजूद ज्यादा का बिल उपभोक्ताओं को भेजा जा रहा है तथा इसके साथ साथ मैसेज भेजकर विद्युत कनेक्शन काटने के लिए उपभोक्ताओं को धमकाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उक्त प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को बदले जाने तक बु. वि. सेना चैन से नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि यदि इन कथित स्मार्ट मीटरों को तत्काल प्रभाव से नहीं बदला गया तो बु. वि. सेना उग्र आंदोलन छेड़ने को बाध्य हो जायेगी।

केण्डिल मार्च के दौरान राजमल जेन बरया, महेन्द्र अग्निहोत्री,सुधेश नायक, मुकेश मुड़रा,राजीव पटवारी, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, फूलचंद रजक, हेमन्त रोड़ा ,कदीर खां, कांशीराम, गोपी डोडवानी,अशोक मोहनी,आधार सिंह, विवेक चौपड़ा, धर्मेन्द्र अग्रवाल, अमर सिंह बुन्देला,खुशाल बरार,परवेज पठान,नन्दराम कुशवाहा,सुरेश झा,हनुमत हलवाई रामसहाय राठौर, सुरैश झा,कमल विश्वकर्मा,भैयन कुशवाहा, लालचन्द्र रजक,गफूर खां,संजू राजा, पुष्पेन्द्र शर्मा,अशोक शिवाजी,मथुरा प्रसाद मिश्रा, मुन्ना त्यागी,जगदीश झा,आयुश सैनी , राजीव ममता स्पोर्ट्स ,हरीश खन्ना, प्रदीप साहू,विनोद साहू,टिंकू सोनी, संतोष सोनी,विक्की सोनी, ब्रजेश पाराशर ,आधार सिंह, विवेक चौपड़ा, धर्मेन्द्र अग्रवाल, कामता प्रसाद भट्ट,गौरव विश्वकर्मा,रवि रैकवार, राजीव पटना, खेमचंद्र,विजय कुशवाहा,मिलन चौहान,कैलाश मुंशी, बलराम चौहान, रामेश्वर कुशवाहा उपस्थित रहे।

=

जय जय बुन्देलखण्ड

हरीश कपूर टीटू

केन्द्रीय प्रमुख

बु. वि. सेना ललितपर

 

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा 

▶️संपादक स्वराज भास्कर 

▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇 

▶️9455422423,9695121690

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य