महरौनी (ललितपुर)।

तहसील महरौनी में लेखपाल संघ के तत्वावधान में चल रही सामूहिक हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। बड़ी संख्या में लेखपाल तहसील परिसर में धरने पर बैठे रहे, जिससे प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं।
लेखपाल संघ पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक तहसीलदार का तबादला नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
हड़ताल के चलते तहसील में राजस्व से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। जमीन संबंधी प्रकरण, नामांतरण, दाखिल-खारिज जैसे जरूरी कार्य प्रभावित होने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️संपादक स्वराज भास्कर
▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690








