कायस्थ पुरा में पेयजल संकट गहराया, वर्षों से ध्वस्त आपूर्ति से लोग परेशान

महरौनी, ललितपुर।

नगर के कायस्थ पुरा मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। विगत कई वर्षों से क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त पड़ी है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मोहल्लावासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार सम्पूर्ण समाधान दिवस, समाचार पत्रों, सोशल मीडिया तथा विभागीय और उच्चाधिकारियों को शिकायत देकर समस्या से अवगत कराया, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लोगों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश और निराशा व्याप्त है।

स्थिति यह है कि क्षेत्र के लोग मजबूरी में खारा और भारी पानी पीने को विवश हैं, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है। गर्मी के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

हालांकि जिलाधिकारी द्वारा पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर संबंधित विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते कोई ठोस कार्रवाई धरातल पर दिखाई नहीं दे रही है।

मोहल्लावासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए अविलंब प्रभावी कदम उठाकर पेयजल आपूर्ति को सुचारू कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

 

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा 

▶️संपादक स्वराज भास्कर 

▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇 

▶️9455422423,9695121690

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य