*सम्पूर्ण समाधान दिवस से अनुपस्थित अधिकारियों पर डीएम हुए सख्त, वेतन रोकने के दिये निर्देश*

*जनशिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता, लापरवाह अधिकारियों की तय की जाएगी जिम्मेदारी: डीएम*

*सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी जनशिकायतें, मौके पर कराया निस्तारण*

*कई मामलों में अधिकारियों की टीम बनाकर मौके पर जाकर जांच करने के दिये निर्देश*

 

ललितपुर। गरीब, असहाय व पीढ़ित को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें सम्बंधित अधिकारियों द्वारा उपस्थित रहकर पीढ़ित व्यक्तियों की शिकायतों का निस्तारण कराया। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने सदर तहसील में शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना और मौके पर ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर उनका निस्तारण भी कराया। इसके साथ ही जो अधिकारी बिना अनुमति या बिना जानकारी के गैर हाजिर रहे, उनका एक दिन का वेतन भी रोगा।

*जिलाधिकारी ने स्पष्ट रुप से कहा कि गरीब, असहाय व पीढ़ित व्यक्तियों को त्वरित न्याय दिलाना शासन की प्राथमिकता है, जिसके लिए हम सभी यहां मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व से ही सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश जारी हैं कि वे स्वयं सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण करायेंगे, यदि इसके बाद भी कोई बगैर बताये अनुपस्थित रहता है तो ऐसे अधिकारियों को चिन्हित कर उनका एक दिन का वेतन रोका जाएगा।*

_इस अवसर पर डिप्टी आरएमओ एवं अधिशासी अभियन्ता जल निगम नगरीय के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए इनका का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिये।_

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक-एक कर फरियादियों की समस्याओं को सुना, अधिकांश शिकायतों जमीन पर कब्जे, अमृत योजना में क्षतिग्र्रस्त सड़कों, विद्युत आपूर्ति, चकबंदी, राशन कार्ड सम्बंधी प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया और शेष को पृष्ठाकिंत करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर निस्तारण कराने के निर्देश दिये गए।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि वर्तमान में अधिकांश फसलें कट चुकी हैं और खेत इस समय खाली है, ऐसे में सभी उप जिलाधिकारी अपने क्षेत्रों में लेखपालों के माध्यम से अभियान चलाकर पैमाइश का कार्य पूर्ण करा लें।

 सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम सतगता की महिलाओं ने जिलाधिकारी के समक्ष गांव में शराब की दुकान को बंद कराये जाने का अनुरोध किया, उन्होंने बताया कि शराब पीने से उनके पति व बच्चे गलत रास्ते पर जा रहे हैं, उनके सामने पारिवारिक व आर्थिंग संकट खड़ा हो गया है और आये दिन गांव में लड़ाई-झगड़ा होता है, इस पर जिलाधिकारी ने आबकारी निरीक्षक को बुलाकर मौके पर जाकर प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

 इसी प्रकार नेहरूनगर निवासी कुसुम ने दबंगों द्वारा घर व आम रास्ते पर कब्जा कर अवैध निर्माण किये जाने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने व शिकायत सही पाये जाने पर अवैध निर्माण रुकवाने और दोषी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये।

 ग्राम कुम्हैडी निवासी हरदयाल ने उन्हें आवंटित पट्टे की नाम समिति बनाकर करवाने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी महरौनी व बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी को संयुक्त रुप से जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

 महरानी क्षेत्र के किसानों के द्वारा विगत दिनों हुई ओलावृष्टि से उनकी फसल खराब हो जाने एवं ग्राम ऐरा निवासी कृषक कल्यानसिंह ने बिजली की लाइन से निकली चिंगारी से उनकी फसल जल जाने के कारण क्षतिपूर्ति राशि दिलाये जाने का अनुरोध किया, इस पर जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को बुलाकर फसल क्षति का सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति राशि दिलाये जाने के निर्देश दिये।

 मौके पर पत्रकार महेश शर्मा ने शिकायती पत्र देकर नेफेड के क्रय केन्द्रों के द्वारा किसानों का शोषण करने की शिकायत की, इस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी/जिला खरीद अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

*आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में निम्न शिकायतें प्राप्त हुईं:* –

 तहसील ललितपुर में कुल 35 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 10, पुलिस के 05, विकास के 05, विद्युत के 05 तथा अन्य विभागों के 10 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 05 का मौके पर निस्तारण कराया गया।

 तहसील तालबेहट में कुल 83 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 35, विकास के 02, पुलिस के 21, विद्युत के 03 तथा अन्य विभागों के 22 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 07 का मौके पर निस्तारण कराया गया।

 तहसील महरौनी में कुल 46 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 27, पुलिस के 11, पूर्ति का 01, चकबंदी का 01, विद्युत 03 तथा अन्य विभागों के 03 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 05 का मौके पर निस्तारण कराया गया।

 तहसील मड़ावरा में कुल 20 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 09, पुलिस के 08, विद्युत का 01, समाज कल्याण का 01 तथा कृषि विभाग का 01 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 03 का मौके पर निस्तारण कराया गया।

 तहसील पाली में कुल 20 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 09, पुलिस के 02, चकबंदी के 02, विकास के 02 तथा अन्य विभागों के 05 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 01 का मौके पर निस्तारण कराया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर सुनील भारद्वाज सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा 

▶️संपादक स्वराज भास्कर 

▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇 

▶️9455422423,9695121690

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य