अचानक आई तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलें तबाह, किसानों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर मुआवजे की लगाई गुहार

महरौनी (ललितपुर)।

तहसील महरौनी क्षेत्र के ग्राम अगोरा, बम्होरी बहादुर सिंह व जखौरा के किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि ग्राम अगोरा ,बम्होरी बहादुर सिंह व जखौरा सहित आसपास के गांवों में बीते दिनों आई अचानक तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। किसानों की खड़ी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं, जिससे क्षेत्र में भारी नुकसान और चिंता का माहौल बना हुआ है।

ज्ञापन के अनुसार, दिनांक 30 अप्रैल 2026 को क्षेत्र में अचानक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिसके चलते किसानों की उड़द, मूंग, चीमरी, नींबू, अमरूद तथा आम जैसी फसलें 100 प्रतिशत तक नष्ट हो गईं। किसानों का कहना है कि उनकी पूरी साल भर की मेहनत कुछ ही समय में बर्बाद हो गई, जिससे वे आर्थिक संकट में आ गए हैं।

ग्राम अगोरा, जखौरा व बम्होरी बहादुर सिंह के किसानों द्वारा प्रशासन को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि इस प्राकृतिक आपदा से उन्हें भारी नुकसान हुआ है और उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने मांग की है कि मौके पर लेखपाल टीम भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाए और शासन स्तर से शीघ्र उचित मुआवजा दिलाया जाए।

प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि समय रहते राहत नहीं मिली तो किसानों की स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। अतः प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने की अपील की गई है।

 

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा 

▶️संपादक स्वराज भास्कर 

▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇 

▶️9455422423,9695121690

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य