तेज रफ्तार पर ब्रेकर भारी: महरौनी तहसील के सामने फिसली बाइक, दो युवक गंभीर घायल

महरौनी, ललितपुर।

महरौनी तहसील के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद की और उन्हें 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महरौनी भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सजन सिंह पुत्र तखत सिंह राजपूत एवं अमोल राजपूत पुत्र भगुन सिंह राजपूत, निवासी ग्राम सतवासा थाना मड़ावरा, मोटरसाइकिल (नंबर UP 94 AD 6695, हीरो होंडा डीलक्स) से ललितपुर से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे महरौनी तहसील के सामने पहुंचे, सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल सहायता पहुंचाते हुए एंबुलेंस बुलवाई और दोनों घायलों को सीएचसी महरौनी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।

घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्पीड ब्रेकर पर उचित संकेतक लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

 

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा 

▶️संपादक स्वराज भास्कर 

▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇 

▶️9455422423,9695121690

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य