*कमूल एनजीओ द्वारा बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधों परिंदे बचाओ अभियान की शुरुआत*

सीकर – कमलादेवी जनसेवा संस्थान सीकर द्वारा संचालित कमूल एक सहारा एनजीओ द्वारा गर्मियों में बेजुबान पक्षियों के पानी पीने हेतु शुक्रवार से परिंडे बांधों परिंदे बचाओ अभियान की शुरुआत की गई । अभियान के तहत बेजुबान पक्षियों के लिए एनजीओ टीम द्वारा छायादार स्थानों पर मिट्टी के परिंडे लगाए गए । इन सभी स्थानों पर एनजीओ के टीम मेंबर्स द्वारा पानी की समुचित व्यवस्था भी की गई । इस अवसर पर कमूल एनजीओ के अध्यक्ष डॉ. एसके फगेड़िया ने बताया कि गर्मियों में परिंदों का अस्तिव खतरे में पड़ जाता है क्योंकि तेज धूप एवं लू के कारण कई पक्षियों की पानी की कमी से अकारण मौत हो जाती है । हम अपने थोड़े से प्रयास से घरों के आस-पास उड़ने वाले पक्षियों की प्यास बुझाकर उनकी जिंदगी को बचा पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं । इस अवसर पर संस्थान के विकास फगेड़िया, जोगेंद्र बिजारणियां, शिवकरण, सुभाष जाखड़, विकास चौधरी, प्रकाश, पवन मोगा, कृष्ण बाजिया, जितेंद्र दायमा सहित सभी टीम मेंबर्स मौजूद रहे ।

 

 

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा 

▶️संपादक स्वराज भास्कर 

▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇 

▶️9455422423,9695121690

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य