*कोलकाता हिंदुस्तान क्लब में भव्य आयोजन,गरिमामयी कार्यक्रम संपन्न*

कोलकाता : *हिंदुस्तान क्लब में आयोजित श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला महासभा,पश्चिम बंगाल के कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम संगीता जी द्वारा भगवान का स्मरण करते हुए सभी के साथ सामूहिक ‘ॐ’ के उच्चारण से हुई।*

 

*इसके पश्चात चित्र अनावरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ,जो राष्ट्रीय स्तर से पधारी डॉ.ज्योत्स्ना जैन, महामंत्री रजनी जी,मंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन पाटनी जी के करकमलों द्वारा किया गया।*

 

*तत्पश्चात उपस्थित आठ ट्रस्टीगणों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।इन ट्रस्टीगणों में मीना पांड्या,सुमन कासलीवाल,राजकुमारी जी काला,संगीता जी जैन(उत्तरपाड़ा),रूबी टोंग्या,पदमा चांदूवार,रंजना जी पाटनी एवं मंजू जी पाटनी शामिल रहीं।*

 

*इसके बाद श्रीमती पिंकी सबलावत एवं नेन्सी पांड्या द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया,जिससे वातावरण आध्यात्मिकता से सराबोर हो गया।*

*कार्यक्रम के अगले चरण में संगीता जी ने सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का परिचय कराया।उन्होंने राष्ट्रीय स्तर से पधारी महामंत्री,मंत्री एवं अन्य सभी गणमान्य सदस्यों को मंचासीन किया,उनके कार्यों का परिचय देते हुए सभी का सम्मान किया।*

*तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों ने संगीता जी के 20 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और उनके समर्पण,नेतृत्व एवं योगदान की सराहना करते हुए उनका विशेष सम्मान किया।*

 

*दिल्ली से पधारे धर्मेंद्र जी सेठी,विकास जी सेठी एवं डॉ. निर्मल जैन ने भी अपने प्रेरणादायक उद्बोधन से सभी को मार्गदर्शन प्रदान किया।*

*कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रस्टीगणों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, सभी उपस्थित बहनों को उनके-उनके पदों की जानकारी दी गई एवं दुपट्टा और माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया।*

 

*समग्र रूप से यह कार्यक्रम अत्यंत भव्य, सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायक रहा, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।*

 

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा 

▶️संपादक स्वराज भास्कर 

▶️खबरों एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇 

▶️9455422423,9695121690

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य