ग्रामीण सहकारी समिति महरौनी में खाद का संकट, किसान परेशान

दो दिन से गोदाम पर लटका ताला, 15 दिन से दस्तावेज जमा होने के बावजूद नहीं मिल रही खाद

 

महरौनी (ललितपुर)।

महरौनी नगर के ब्लॉक परिसर स्थित ग्रामीण सहकारी समिति में खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं।

किसानों का आरोप है कि समिति के गोदाम में पिछले दो दिनों से ताला लटका है और कार्यालय में भी कोई कर्मचारी मौजूद नहीं रहता। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले किसानों को खाद के लिए सुबह से शाम तक चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

किसानों के अनुसार, आवश्यक दस्तावेज जमा किए हुए करीब 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक खाद उपलब्ध नहीं कराई गई। उनका आरोप है कि गोदाम में सीमित मात्रा में खाद आने पर कुछ चहेते लोगों को वितरित कर दिया जाता है, जबकि जरूरतमंद किसान खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। किसानों ने यह भी बताया कि समिति प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव का मोबाइल फोन स्विच ऑफ रहता है, जिससे खाद वितरण की जानकारी नहीं मिल पाती।

परेशान किसानों ने उपजिलाधिकारी महरौनी रजनीश बाजपेई से जल्द खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य